कथा में क्यों नाराज हो गए राजन जी महाराज, ललकराते हुए कहा,किसकी मां ने दूध पिलाया है,गोली मार के दिखाओ,वीडियो वायरल 
कथा में क्यों नाराज हो गए राजन जी महाराज, ललकराते हुए कहा,किसकी मां ने दूध पिलाया है,गोली मार के दिखाओ,वीडियो वायरल 

02 Feb 2026 |   24



 

गोरखपुर।प्रख्यात कथावाचक राजन जी महाराज की गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में रामकथा चल रही है।रामकथा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।इस दौरान राजन जी महाराज ने ऐसी बात कह दी,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।राजन जी महाराज ने व्यास पीठ से दबंगई करने वालों को ललकारते हुए कहा,कौन मारेगा गोली,किसने मां का दूध पिया है।

रामकथा के दौरान सोमवार को श्रद्धालु उस समय दंग रह गए जब राजन जी महाराज अचानक गुस्सा हो गए। बताया जा रहा है कि रामकथा में हंगामा हो गया था,इस दौरान किसी ने राजन जी की टीम के मेंबर पर टिप्पणी कर दी थी, जिसको लेकर उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

बता दें कि प्रख्यात कथावाचक राजन जी महाराज की कथा उस समय हड़कंप मच गया,जब उन्होंने व्यास पीठ से खुद को और अपनी टीम को मिली धमकी का खुलासा किया।महाराज ने कड़े तेवर अपनाते हुए कहा कि मेरे टीम मेंबर को गोली मारने की धमकी दी गई,मैं भी कहता हूं,किसने मां का दूध पिया है,गोली मार कर दिखाओ।

मिली जानकारी के मुताबिक विवाद तब शुरू हुआ जब रामकथा के दौरान कुछ लोग बार-बार मंच पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे,सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर लोगों को मंच पर आने से मना कर दिया।इसी बात को लेकर बहस बढ़ गई और मामला इतना तूल पकड़ गया कि बात गोली मारने की धमकी तक जा पहुंची।धमकी से आहत महाराज ने शुरुआत में कथा करने से इनकार कर दिया था,हालांकि आयोजकों और स्थानीय लोगों के बीच-बचाव और समझाने के बाद महराज मान गए।मंच पर पहुंचते ही महराज ने अपने साथ हुई इस वारदात की आपबीती श्रद्धालुओं को सुनाई।इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 राजन जी महाराज ने कहा कि 16 साल की कथा यात्रा में पहली बार यह घटना घटी है।पहले तो मंच पर आने के लिए भगदड़ हुई,ऊपर से विरोध करने पर हमारी टीम के लोगों को गोली मारने की बात कही गई।अब बताइए हमारे घर में हमारे बच्‍चों को कहा गया कि गोली मार देंगे।देखता हूं किसने मां का दूध पिया है,जरा दिखाओ गोली मारकर।महराज ने कहा कि हम प्रेम से घर में कथा कहने आए हैं और आप सुनने, तो आशा करते हैं व्यवस्था बनी रहे, प्रेम से सुनिए।

More news