मंत्री ओपी राजभर का यूजीसी और पंचायत चुनाव पर बड़ा बयान,कहा-शंकराचार्य के बयान से संविधान नहीं बदल सकता
मंत्री ओपी राजभर का यूजीसी और पंचायत चुनाव पर बड़ा बयान,कहा-शंकराचार्य के बयान से संविधान नहीं बदल सकता

02 Feb 2026 |   25



 

वाराणसी। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर सोमवार को देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी पहुंचे।ओपी राजभर ने यूजीसी के नियमों को लेकर और शंकराचार्य मामले को लेकर बड़ा बयान दिया।राजभर ने कहा कि अगर यूजीसी के नियमावली में कोई गड़बड़ी है तो सुप्रीम कोर्ट जाएं,जो जाना चाहता है,कोर्ट का दरवाजा सबके लिए खुला है।कहा कि शिक्षा में ओबीसी,एससी,एसटी के साथ पक्षपात होता है। इसकी लड़ाई हम लड़ेंगे। 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कब होगा इस सवाल पर ओपी राजभर ने कहा कि चुनाव की पूरी तैयारी सरकार कर रही है और मत पत्र छपकर सभी जिले में चल गए हैं।शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बयान पर राजभर ने कहा कि देश संविधान से चलता है और उनके बयान से इसे बदला नहीं जा सकता और किसी के कहने से कुछ नहीं होता।गौमाता को राज्यमाता के दर्जा देने के शंकराचार्य के बयान पर कहा कि कैबिनेट में जब आएगा तब देखा जाएगा।

सुहेलदेव की जयंती पर अनिल राजभर द्वारा ओमप्रकाश के समर्थकों को मंच से बोले जाने पर ओपी राजभर ने कहा कि पूरे देश में वोट बेचे जाने का दुकान कहां है,वो बता दें अगर माई के लाल हैं।राजभर समाज का नेता कौन है इस सवाल पर राजभर ने कहा कि आज उंगली उठाने वाले लोग पहले लोहा की चोरी करते थे। 23 साल में जो ओमप्रकाश ने कर दिया आज तक किसी ने किया है क्या,जब हमने अपने बाप को बाप कहना शुरू किया तब लोगों का ध्यान गया सुहेलदेव महराज की ओर। 

ओपी राजभर ने कहा कि सपा पीडीए का नारा लगा रही है, पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है।बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा देकर शंकराचार्य से मिलने को लेकर राजभर ने कहा कि ये ड्रामा था और राजनीति है।कहा कि हम राजभर हैं और राजभर सीना ठोक कर बोलता है।

More news