पीएम मोदी ने कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को किया संबोधित,कहा-मलेशिया में भारत का यूपी‌आई जल्द आएगा
पीएम मोदी ने कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को किया संबोधित,कहा-मलेशिया में भारत का यूपी‌आई जल्द आएगा

07 Feb 2026 |   27



 

कुआलालंपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मलेशिया के दो दिवसीय के दौरे पहुंचे।पीएम मोदी ने यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मलेशिया में भारत के लिए प्यार और सम्मान है,ऐसा स्वागत भारत याद रखेगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का यूपीआई जल्द ही मलेशिया में आएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं पिछले साल आसियान समिट में हिस्सा लेने के लिए मलेशिया नहीं आ पाया था,लेकिन मैंने मेरे दोस्त से वादा किया था कि मैं जल्द ही मलेशिया आऊंगा और जैसा वादा किया था मैं यहां हूं। पीएम मोदी ने कहा कि ये 2026 की मेरी पहले विदेश यात्रा है।आप सभी से मिलकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि अनवर इब्राहिम और मैं उनके प्रधानमंत्री बनने से पहले से ही दोस्त हैं।हम एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह समझते हैं,इसका कारण हमारी भाषाओं और मलय भाषा में बड़ी संख्या में मौजूद समान शब्द ही होंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि आपने सदियों से परंपराओं को जिस तरह संरक्षित रखा है,वह सराहनीय है।पीएम मोदी ने कहा कि विश्व में भारतीय मूल के लोगों का दूसरा सबसे बड़ा समुदाय मलेशिया में है,भारतीय और मलेशियाई लोगों के दिलों को जोड़ने वाली कई बातें हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने 10 वर्षों में जबरदस्त परिवर्तन देखा है,तब यह 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, अब हम शीर्ष तीन में शामिल होने के करीब हैं।पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिटेन,यूएई,ऑस्ट्रेलिया,न्यूजीलैंड,ओमान,यूरोपीय संघ और अमेरिका के भारत के साथ व्यापारिक समझौते हैं। विश्वास भारत की सबसे मजबूत मुद्रा बन गया है।

तमिल भाषा को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि तमिल भाषा भारत को विश्व से जोड़ती है,तमिल साहित्य शाश्वत है और तमिल संस्कृति वैश्विक है। पीएम मोदी ने उल्लेख किया कि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन,केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर, निर्मला सीतारमण और एल मुरुगन तमिलनाडु से हैं।पीएम मोदी ने कहा कि हम जल्द ही छात्रों को भारत में अध्ययन करने के लिए तिरुवल्लुवर छात्रवृत्ति प्रदान करेंगे।इसी क्रम में पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय प्रवासी समुदाय विकसित भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण भागीदार है।

इससे पहले मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।इस दौरान कार्यक्रम में 800 से अधिक प्रतिभागियों ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं।इन नर्तकों ने भरतनाट्यम,कथक,कथकली,कुचिपुड़ी,लावणी और ओडिसी समेत भारतीय शास्त्रीय और लोक नृत्यों का प्रदर्शन किया।इसके बाद मोदी और इब्राहिम एक ही कार में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। पीएम मोदी भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारों के बीच मंच पर पहुंचे।यह घोषणा की गई कि भारतीय नृत्य प्रदर्शन में सबसे अधिक कलाकारों के भाग लेने के लिए इस नृत्य प्रदर्शन ने मलेशियाई रिकॉर्ड पुस्तिका में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

अनवर इब्राहिम ने इस मौके पर कहा कि भारत से एक अच्छे मित्र के मलेशिया में हमारे साथ शामिल होने से मैं व्यक्तिगत रूप से उत्साहित हूं। इब्राहिम ने दोनों देशों के बीच प्राचीन रिश्ते को याद किया।

अनवर इब्राहिम ने कहा कि भारत मलेशिया के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों में से एक है।हमारे बीच न केवल वस्तुओं का आदान-प्रदान होता है,बल्कि 2025 में 15 लाख से अधिक भारतीय पर्यटक मलेशिया आए थे।इब्राहिम ने कहा कि मुझे मोदी जी और भारत का मित्र होने पर गर्व है।

More news