कब खत्म होगी ईरान जंग,ट्रंप ने किया बड़ा दावा,तेल की कीमतों को लेकर भी कही ये बात
कब खत्म होगी ईरान जंग,ट्रंप ने किया बड़ा दावा,तेल की कीमतों को लेकर भी कही ये बात

03 Oct 2026 |   32



 

वाशिंगटन।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही जंग को लेकर बड़ा दावा किया है।ट्रंप का कहना है कि ईरान के साथ जंग बहुत जल्द खत्म होने वाली है।इसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आएगी।महंगाई और विदेश नीति पर बात करते हुए ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर भी अपना रुख दोहराया।कहा कि ईरान को कभी परमाणु हथियार नहीं रखने दिया जाएगा।

महंगाई को लेकर डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

डोनाल्ड ट्रंप ने महंगाई को लेकर विरोधी डेमोक्रेट्स पर भी निशाना साधा। ट्रंप ने कहा कि किफायतीपन जैसे शब्द डेमोक्रेट्स की तरफ से दिए गए,लेकिन इसके बावजूद दुनिया ने इतिहास की सबसे खराब महंगाई देखी।अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि उनकी सरकार ने कीमतों को नीचे लाने का काम किया है। ट्रंप ने महंगाई और तेल की बढ़ी कीमतों को ईरान के साथ चल रही जंग से भी जोड़ा।

ईरान को लेकर क्या बोले ट्रंप

ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त रुख दिखाया। ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने दिया जाएगा। इससे पहले भी ट्रंप सार्वजनिक तौर पर ईरान के परमाणु हथियार हासिल करने के खिलाफ अपना रुख दोहरा चुके हैं।ट्रंप ने अमेरिकी कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि यह काम दूसरे राष्ट्रपतियों को सालों पहले कर लेना चाहिए था। इसके साथ ही ट्रंप ने ईरान की सैन्य ताकत को लेकर भी कई दावे किए।ट्रंप के मुताबिक ईरान के पास अब नेवी,एयरफोर्स,रडार और एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम जैसी ताकत नहीं बची है।

जंग खत्म होते ही गिरेंगे तेल के दाम

डोनाल्ड ट्रंप के बयान का एक अहम हिस्सा कच्चे तेल की कीमतों को लेकर रहा। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ जंग खत्म होते ही तेल की कीमतों में तेज गिरावट आएगी। हालांकि हाल में तेल की कीमतों पर जंग और सप्लाई से जुड़ी चिंताओं का असर देखने को मिला है।ट्रंप इससे पहले भी कह चुके हैं कि जंग खत्म होने के बाद ईंधन की कीमतों में बड़ी गिरावट आएगी। फिलहाल ईरान के साथ संघर्ष और तेल की कीमतों पर पूरे विश्व की नजर बनी हुई है।

More news