वेनेजुएला में सदी का सबसे भीषण भूकंप,भारी तबाही,164 लोगों की मौत,971 घायल
वेनेजुएला में सदी का सबसे भीषण भूकंप,भारी तबाही,164 लोगों की मौत,971 घायल

25 Jun 2026 |   26



 

टोक्यो/काराकस।वेनेजुएला में इस सदी का सबसे शक्तिशाली भूकंप आया।एक ही मिनट के अंदर दो बार तेज भूकंप के झटके आए,जिससे कई ईमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। कम से कम 164 लोगों की मौत हो गई और 971 लोग घायल हो गए हैं।इस आपदा से भारी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका है।राहत-बचाव अभियान चलाया गया।

वेनेजुएला के अंतरिम नेता ने आपातकाल की घोषणा की, क्योंकि दो जबरदस्त भूकंपों से राजधानी में इमारतें ढह गईं और देश के मुख्य हवाई अड्डे को बंद करना पड़ा।वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही की आशंका है।वेनेजुएला में स्थानीय समय के मुताबिक बुधवार को लगभग एक मिनट के अंतराल पर दो जबरदस्त भूकंप आए,जिससे काराकस में इमारतें ढह गईं और नुकसान हुआ।

7.1 और 7.5 तीव्रता वाले ये लगातार आए भूकंप,पिछले सौ से ज़्यादा सालों में देश में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से है,इसके चलते राजधानी काराकस में इमारतें हिल गईं। अनुमान है कि मरने वालों की संख्या 10,000 से 1,00,000 के बीच हो सकती है।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 7.1 थी और इसका केंद्र देश के कैरिबियन तट पर स्थित मोरोन इलाके से लगभग 28 किलोमीटर (17 मील) पश्चिम में था। इसकी गहराई 13 किलोमीटर थी।राजधानी काराकस में लोग हिलती हुई इमारतों और घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों ने तुरंत किसी के घायल होने या नुकसान की जानकारी नहीं दी।

जापान में गुरुवार सुबह 6.9 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया,जिससे देश के पूर्वोत्तर हिस्से में बड़े इलाके में झटके महसूस किए गए और कुछ समय के लिए ट्रांसपोर्ट सर्विस बाधित हो गई।हालांकि स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अधिकारियों ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 7:30 बजे इवाते प्रान्त के प्रशांत तट के पास आया और इसकी गहराई 50 किलोमीटर थी। एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता जापान के 7-पॉइंट वाले सिस्मिक इंटेंसिटी स्केल पर हाशिकामी में अपर 6 और हाचिनोहे में लोअर 6 दर्ज की गई।

ये दोनों जगहें आओमोरी प्रान्त में हैं,इसने आओमोरी प्रान्त के सानोहे और इवाते प्रान्त के मोरिओका और कई अन्य इलाकों में अपर 5 तीव्रता के झटके भी दर्ज किए।क्योडो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक मियागी,होक्काइडो,अकिता,यामागाता और फुकुशिमा प्रान्तों में तेज झटके महसूस किए गए,जबकि टोक्यो और आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए।

More news