नई दिल्ली।इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मेलोडी टॉफी भेंट किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। इस हल्के-फुल्के पल ने सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं से जुड़े चर्चित मेलोडी शब्द को फिर से चर्चा में ला दिया है।नेता प्रतिपदा राहुल गांधी ने इसे नौटंकी करार दिया है।
पीएम मोदी ने इटली दौरे के क्रम में प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट किया।इस पर राहुल गांधी ने तंज कसा है।राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट पर कहा कि,आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं।किसान,युवा,महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं तो वहीं,पीएम हंसकर रील बना रहे हैं और बीजेपी वाले ताली बजा रहे हैं।यह नेतृत्व नहीं,नौटंकी है।बता दें कि इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया,जिसमें वह कहती सुनाई दे रही हैं कि प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए एक बहुत ही अच्छी टॉफी लेकर आए हैं..मेलोडी।
पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने वीडियो के साथ लिखा कि उपहार के लिए धन्यवाद।बुधवार को अपलोड किए गए इस वीडियो में पीएम मोदी भी नजर आ रहे हैं और मेलोनी के मेलोडी टॉफी के जिक्र पर हंसते दिखाई देते हैं। पीएम मोदी और मेलोनी के नामों के संयोजन के तौर पर मेलोडी हैशटैग पहली बार इटली की प्रधानमंत्री ने 2023 में दुबई में आयोजित कॉप-28 सम्मेलन के दौरान गढ़ा था,इसके बाद दोनों नेताओं की वैश्विक मंचों पर हुई गर्मजोशी भरी मुलाकातों के बीच यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।मेलोनी ने उस समय भी सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए मेलोडी हैशटैग के साथ लिखा था कि कॉप-28 में अच्छे दोस्त।
पीएम मोदी 15 से 20 मई तक संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड,स्वीडन,नॉर्वे और इटली की पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार को रोम पहुंचे। पीएम मोदी इटली की पीएम के निमंत्रण पर पहुंचे हैं,जहां दोनों नेता व्यापार, रक्षा,स्वच्छ ऊर्जा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।
पीएम मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने कहा है कि भारत व इटली के संबंध अब एक निर्णायक चरण में पहुंच चुके हैं और सौहार्दपूर्ण मित्रता से आगे बढ़कर विशेष रणनीतिक साझेदारी में बदल गए हैं।
भारतीय और इतालवी मीडिया के लिए दोनों नेताओं द्वारा संयुक्त रूप से लिखे गए लेख में कहा गया कि ऐसे समय में, जब पूरी दुनिया की व्यवस्था बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है, इटली और भारत की साझेदारी उच्च राजनीतिक और संस्थागत स्तर पर लगातार संवाद से आगे बढ़ रही है। पीएम मोदी इस समय पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण के तहत इटली में हैं।