अमित शाह को गृह, नितिन गडकरी को ट्रांसपोर्ट और राजनाथ को रक्षा मंत्रालय,मोदी 3.0 में किसे कौन सा मिला मंत्रालय
अमित शाह को गृह, नितिन गडकरी को ट्रांसपोर्ट और राजनाथ को रक्षा मंत्रालय,मोदी 3.0 में किसे कौन सा मिला मंत्रालय

10 Jun 2024 |  72





नई दिल्ली।नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के शपथ-ग्रहण समारोह के लगभग 24 घंटे बाद विभागों का बंटवारा हो गया है।पीएम मोदी ने एक बार फिर अमित शाह को गृह मंत्रालय और सहकारिता मंत्रालय दिया है।राजनाथ सिंह को भी फिर से रक्षा मंत्री बनाया गया है।नितिन गडकरी को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री बनाया गया है,जबकि एस जयशंकर मोदी 3.0 में विदेश मंत्री बनाए गए हैं।अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के राज्य मंत्री होंगे। जेपी नड्डा नए स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए हैं।

LJP (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान खेल मंत्री बनाए गए हैं।हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को दो मंत्रालय दिए गया हैं।खट्टर आवास और ऊर्जा मंत्रालय संभालेंगे।श्रीपद नाइक ऊर्जा राज्य मंत्री बनाए गए हैं,तोखम साहू आवास राज्य मंत्री होंगे।पीयूष गोयल उद्योग और वाणिज्य मंत्री बनाए गए हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय सौंपा गया है।शिवराज सिंह चौहान
पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री भी बनाए गए हैं।मोदी सरकार 2.0 में रेल मंत्रालय संभालने वाले अश्विनी वैष्णव को रेलवे और सूचना व प्रसारण मंत्रालय दिया गया है।

बिहार के पूर्व सीएम और HAM पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय दिया गया है। 79 वर्षीय मांझी मोदी सरकार 3.0 में के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं।शोभा करंदलाजे राज्य मंत्री बनाई गई हैं,निर्मला सीतारमण एक बार फिर से वित्त मंत्री बनाई गई हैं।

रवनीत सिंह बिट्टू को अल्पसंख्यक मामलों के विभाग में राज्य मंत्री बनाया गया है।वहीं, सुरेश गोपी और राव इंद्रजीत सिंह को संस्कृति व पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।मनसुख मांडविया को श्रम और रोजगार मंत्री बनाया गया है।

मोदी 3.0 में अन्नपूर्णा देवी यादव को महिला और बाल विकास मंत्री बनाया गया है।अब तक स्मृति ईरानी इस मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।स्मृति अमेठी में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से चुनाव हार गई हैं।

बता दें कि रविवार शाम नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। ऐसा करने वाले मोदी नेहरू के बाद दूसरे नेता हैं।मोदी के साथ-साथ 71 मंत्रियों ने भी शपथ ली।इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं।

मोदी 3.0 में कैबिनेट मंत्री

1. राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्रालय
2. अमित शाह- गृह मंत्रालय, सहकारिता मंत्रालय
3. नितिन जयराम गडकरी- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
4. जगत प्रकाश नड्डा- स्वास्थ्य मंत्रालय, केमिकल फर्टिलाइजर मंत्रालय
5. शिवराज सिंह चौहान- कृषि और परिवार कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्रालय
6. निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्रालय, कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय
7. एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय
8. मनोहर लाल खट्टर- ऊर्जा, आवास और शहरी मामले
9. एचडी कुमारस्वामी - भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्रालय
10. पीयूष गोयल- वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
11. धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्री
12. जीतन राम मांझी- MSME मंत्रालय
13. राजीव रंजन सिंह (लल्लन सिंह)- पंचायती राज, मछली, पशुपालन और डेयरी
14. सर्बानंद सोनोवाल - बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग
15.वीरेंद्र कुमार - सामाजिक न्याय व अधिकारिता
16.राममोहन नायडू- नागरिक उड्डयन
17.प्रह्लाद जोशी - उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण; और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा
18.जुएल ओरांव - जनजातीय मामले
19.गिरीराज सिंह- कपड़ा मंत्रालय
20.अश्विन वैष्णव - रेल; सूचना एवं प्रसारण; और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी
21.ज्योतिरादित्य सिंधिया -संचार; और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास
22.भूपेंद्र यादव - पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
23.गजेंद्र सिंह शेखावत- संस्कृति; और पर्यटन
24.अन्नूपूर्णा देवी- महिला एवं बाल विकास
25.किरेन रिजिजू - संसदीय कार्य; और अल्पसंख्यक मामले
26.हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस
27.मनसुख मांडविया- श्रम और रोजगार; और युवा मामले और खेल
28.जी किशन रेड्डी - कोयला; और खनन
29.चिराग पासवन- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
30.सीआर पाटिल- जल शक्ति

मोदी 3.0 के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1. राव इंद्रजीत सिंह- योजना, सांख्यकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन और संस्कृति
2. डॉ. जितेंद्र सिंह- प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान, कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन
3.अर्जुन राम मेघवाल- कानून और न्याय संसदीय कार्य
4. प्रतापराव जाधव (शिवसेना शिंदे गुट)- स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और आयुष
5. जयंत चौधरी (RLD)- शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता.

मोदी 3.0 के राज्य मंत्री

1. जितिन प्रसाद- वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री
2. श्रीपद येसो नाइक- ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री, नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री
3. पंकज चौधरी- वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
4. कृष्ण पाल- सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
5. रामदास अठावले- मंत्रालय में राज्य मंत्री

More news