भारतीय सेना ने कृष्णाघाटी सेक्टर में घुसपैठ कर रहे 1 आतंकी को किया ढेर, 2 घायल
धनंजय सिंह


जम्मू-कश्मीर। भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ कर रहे 1 आतंकी को मार गिराया है। खबरों के मुताबिक पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में बीते शुक्रवार को कुछ आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 1 आतंकी को मार गिराया। वहीं 2 अन्य आतंकी घायल हुए हैं। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने रविवार को मीडिया को बताया कि कृष्णाघाटी सेक्टर में बीते शुक्रवार को कुछ आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी।

09 Aug 2020 |  346



धनंजय सिंह


जम्मू-कश्मीर। भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ कर रहे 1 आतंकी को मार गिराया है। खबरों के मुताबिक पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में बीते शुक्रवार को कुछ आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 1 आतंकी को मार गिराया। वहीं 2 अन्य आतंकी घायल हुए हैं। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने रविवार को मीडिया को बताया कि कृष्णाघाटी सेक्टर में बीते शुक्रवार को कुछ आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने घुसपैठियों को भगाने का प्रयास किया। लेकिन आतंकी घुसपैठियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान पता चला कि आतंकवादी के शव को घटना स्थल से दूर खींच लिया गया था। वहीं घटना स्थल से एक एके 47 राइफल, दो एके 47 मैगजीन और कुछ खाद्य सामग्री बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से मिले खाद्य सामग्री पाकिस्तान निर्मित हैं, जो आतंकी गतिविधियों में पाकिस्तान की भूमिका को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि प्रवक्ता ने यह भी बताया कि पाकिस्तान के सैनिकों ने रविवार को कई स्थानों पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसमें कृष्णाघाटी, शाहपुर, किरनी और मेंढर सेक्टर शामिल हैं।

More news