जटायु का रावण ने जहां काटा था पंख, वहीं बना है विश्व का सबसे बड़ा पक्षी वाला मूर्ति पार्क: धनंजय सिंह
जटायु का रावण ने जहां काटा था पंख,वहीं बना है विश्व का सबसे बड़ा पक्षी वाला मूर्ती पार्क: धनंजय सिंह


06 Mar 2022 |  171





लखनऊ।भारत में ऐसी कई जगहें हैं,जहां पर भारतीय इतिहास और संस्कृति को देखकर सभी गर्व महसूस करता है। इनमें से एक है केरल राज्य के कोल्‍लम में बसा जटायु पार्क। जटायु पार्क बहुत खूबसूरत वादियों में बना है।

आइए आपको इस पार्क से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताते हैं।

जटायु नेचर पार्क केरल राज्य के कोल्लम जिले के चदयामंगलम गांव में है।जटायु पार्क 65 एकड़ में बना हुआ है।यहां से उबड़-खाबड़ पहाड़ों का मन को मोह लेने वाला नजारा देख सकते हैं।पौराणिक पक्षी की मूर्ति 200 फीट लंबी, 150 फीट चौड़ी और 70 फीट ऊंची है। ये भारत में सबसे बड़ी मूर्तियों में से एक है और विश्व का सबसे बड़ा पक्षी जटायु की मूर्ति भी है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि जटायु को जब रावण ने मारा तो चादयामंगलम की एक पर्वत चोटी पर गिर गया था।जटायु सीता माता को बचाने के लिए रावण के साथ वीरता से युद्ध किया, लेकिन वृद्ध होने के कारण जटायु को राक्षस राजा रावण ने हरा दिया और वध कर दिया।जटायु एक पहाड़ी की चोटी पर विराजमान है जहां उन्होंने भगवान राम को अपहरण के बारे में सूचित करने के बाद अंतिम सांस ली थी।

जटायु पक्षी की मूर्ति में ऑडियो-विजुअल आधारित डिजिटल म्यूजियम है जो रामायण के बारे में बताता है। पर्यटक मूर्ति के अंदर से समुद्र तल से 1,000 फीट ऊपर से खूबसूरत नजारे का भी अनुभव ले सकते हैं।

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और मूर्तिकार, राजीव आंचल, गुरुचंद्रिका बिल्डर्स एंड प्रॉपर्टी प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। इस नेचर पार्क की भव्य परियोजना और आकर्षक पक्षी मूर्तिकला को बनाने का दृष्टिकोण उनका ही था। जटायु की मूर्ति को बनाने में सात साल लगे और कंक्रीट के ढांचे को स्टोन फिनिश दिया गया है। इमारत को बनाने में काफी मुश्किलें आई क्योंकि सभी सामग्रियों को शीर्ष पर ले जाना बेहद मुश्किल होता था।जटायु नेचर पार्क में एक एडवेंचर सेक्शन भी है। पेंट बॉल, लेजर टैग, तीरंदाजी, राइफल शूटिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, बोल्डरिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसी गतिविधियों के लिए यहां कई विकल्प उपलब्ध हैं। पार्क में आयुर्वेदिक गुफा रिसॉर्ट भी है। यहां आपको मनोरंजन से लेकर रोमांच और आराम तक सब कुछ मिलेगा।पार्क में हवाई यात्री रोपवे की भी सुविधा है। रोपवे पर धीरे-धीरे 1000 फीट की चढ़ाई एक शानदार अनुभव है, जहां से मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारे दिखाई देते हैं।

More news