बदमाशों ने कूरियर कर्मचारी को घायल कर दिन-दहाड़े लूटे आठ लाख,फायरिंग करते हुए भागे बदमाश
बदमाशों ने कूरियर कर्मचारी को घायल कर दिन-दहाड़े लूटे आठ लाख,फायरिंग करते हुए भागे बदमाश


08 Nov 2021 |  166



रिपोर्ट-शुभम कुमार यूपी क्राइम हेड

उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ में पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है।जिले में बदमाशों के अंदर पुलिस का कोई खौफ नही है।बदमाश दिन दहाड़े लूट करते है और पुलिस को खुली चुनौती देते है।बदमाशों ने दिन दहाड़े आठ लाख रूपये लूट कर तमंचा लहराते हुए भाग गये।घायल कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को एक कूरियर कर्मचारी आठ लाख रुपये से भरा बैग लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था।कूरियर कर्मचारी को नगर कोतवाली के विकास भवन के पास बाइक सवार बदमाशों ने घेराबंदी करते हुए रोक लिया।बदमाश कर्मचारी से आठ लाख रूपये से भरे बैग को छीनने लगे कर्मचारी ने जब बैग को नही छोड़ा तो बदमाशों ने तमंचे से हवाई फायरिंग की और तमंचे के बट से मारकर कर कर्मचारी को घायल कर दिया और आठ लाख रुपये से भरे बैग को लेकर तमंचा लहराते भाग गये।दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल भारी संख्या में पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। वायरलेस से सूचना प्रसारित कर जिले में जगह-जगह नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चला कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश तो की लेकिन पकड़ना तो दूर पुलिस बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पायी है।बैरहाल पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए जुटी है।

आपको बता दें कि जिले में लगातार हो रही लूट की घटनाएं पुलिस की पुलिसिंग पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही हैं।एक माह के अंदर ये तीसरी बड़ी लूट हुई है।दिन दहाड़े सारेआम हो रही लूट की घटनाएं लोगों और व्यापार करने वाले व्यापारियों में दहशत बना दिया है।

More news