प्रतापगढ़ में एक ऐसा गांव,जिसकी प्रधान ने ढाई साल में बदल दी सूरत
प्रतापगढ़ में एक ऐसा गांव,जिसकी प्रधान ने ढाई साल में बदल दी सूरत

24 Dec 2023 |  181



ब्यूरो देवीशरण मिश्रा



प्रतापगढ़।प्रधान ग्रामसभा के विकास की धुरी होता है।मुंशी प्रेमचंद्र ने भी प्रधान को पंच परमेश्वर की संज्ञा दी थी।ऐसी ही विकास की इबारत उत्तर प्रदेश में बड़के जिले में शुमार प्रतापगढ़ में एक प्रधान लिख रहे हैं।

जिले के विकासखंड लक्ष्मणपुर के हंडौर गांव के प्रधान नितेश सिंह ने ढाई साल में गांव की सूरत बदल दी है।स्कूलों में पढ़ाई के लिए अच्छी व्यवस्था।सामुदायिक शौचालय के साथ ही इंटरलॉकिंग,खडंजा,आरसीसी का निर्माण कराया है।गांव में मुख्य मार्ग पर बना प्रवेश द्वार गांव की समृद्धि की अलग गाथा गा रहा है।शाम होते ही एलईडी लाइट से रोशन होने वाले हंडौर गांव में विकास कार्य चलता रहता है।

साल 2021 में प्रधान बनने के बाद नितेश सिंह ने हंडौर गांव को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने के लिए प्रण लिया।हैरान करने वाली बात यह है कि अन्य ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए बजट ही नहीं होता है, लेकिन हंडौर में निरंतर विकास कार्य चलता रहता है। गांव वालों के मुताबिक अमृत सरोवर देखकर मन खुश हो जाता है।ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन की उचित व्यवस्था के साथ ही प्लास्टिक और कचरा मुक्त गांव बनाने की चर्चा पूरे जिले में है।

ग्राम प्रधान नितेश सिंह का कहना है कि उनका उद्देश्य प्रदेश की पहली ऐसी ग्राम पंचायत बनाना है,जो एक नजीर बन सकें। गांव के सरकारी विद्यालय में सोलर आरओ वाटर प्लांट, गोबर धन योजना के तहत बायो गैस प्लांट लगाना, स्कूली बच्चों को बेहतर शिक्षा के संसाधनों को उपलब्ध कराना है।

डीपीआरओ आलोक कुमार सक्सेना का कहना है कि हंडौर गांव स्वच्छता के सभी मानक को पूरा कर रहा है। स्वच्छता अभियान के तहत मुख्यमंत्री अवार्ड के लिए जल्द ही चयन किया जाएगा।

More news