नई दिल्ली।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजेश खिमजी सकारिया को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। राजेश पशु प्रेमी है।सुप्रीम कोर्ट के कुत्तों के पकड़ने के फैसले के बाद काफी दुखी था।राजेश की मां ने भी बेटे को लेकर कई बातें साझा की हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार की सुबह जनसुनवाई के दौरान राजेश खिमजी ने हमला कर दिया था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि 41 वर्षीय हमलावर राजेश गुजरात के राजकोट जिले का रहने वाला है। राजेश पत्नी और बच्चों के साथ राजकोट में रहता है।
परिवार से जानकारी मिली है कि राजेश उज्जैन दर्शन करने गया था,दिल्ली कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है।अचानक उसने दिल्ली पहुंचकर मुख्यमंत्री पर हमला किया है। राजेश का स्वभाव सामान्य नहीं है।
राजेश की मां भानु बेन ने बताया है कि मेरा बेटा पशु प्रेमी है। वो घर के पास स्थित शिव मंदिर में बैठा रहता है और कुत्तों एवं पशुओं के बीच अपना समय बिताता है। वो मंदिर में अपनी सेवाएं देता है। जब से कुत्तों को दिल्ली से हटाने का फैसला सुप्रीम कोर्ट से आया था वो मोबाइल पर वीडियो देखकर परेशान रहने लगा था। वह लाठियां पीटता था।
राजेश के पड़ोसी सुरेश भाई ने बताया कि मैं उसे पिछले पांच से छह वर्षों से जानता हूं। वह एक सरल और उदार व्यक्ति है,जिसे जानवरों से बहुत प्यार है।दिल्ली पुलिस के अनुसार राजेश ने आज दिल्ली में जन सुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया।राजेश के पड़ोसियों का कहना है कि वो शांत रहता है।
बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हर बुधवार जनसुनवाई करती हैं।बुधवार सुबह सात बजे से सीएम रेखा जनसुनवाई कर रहीं थीं। इसमें दिल्ली के लोग अपनी शिकायतों और फरियाद लेकर आए हुए थे। सीएम रेखा एक फरियादी के पास खुद ही पहुंचती हैं।सुबह करीब आठ बजे हमलावर राजेश सीएम रेखा के पास पहुंचा,उसने कागज दिए और उन पर हमला कर दिया। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और लोगों ने हमलावर राजेश को पकड़़ लिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने राजेश को सिविल लाइंस थाने लेकर आई।राजेश ने दावा किया कि वो राजकोट का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस ने राजकोट पुलिस से संपर्क कर उसकी जानकारी मांगी है।