यूपी विधानसभा में चंदा चोर कहां मिलेंगे के लगे नारे तो भड़के सीएम योगी,बोले- सपा का आचरण प्रदेश देख रहा
यूपी विधानसभा में चंदा चोर कहां मिलेंगे के लगे नारे तो भड़के सीएम योगी,बोले- सपा का आचरण प्रदेश देख रहा

04 Aug 2026 |   23



ब्यूरो धीरज कुमार द्विवेदी 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट पेश किए जाने के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सदन में जोरदार हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी।सपा विधायक चंदा चोर कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में जैसे नारे लगाते नजर आए।हंगामे के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने वक्तव्य में विपक्ष के इस आचरण पर तीखा हमला किया।

सीएम योगी ने कहा कि जिन लोगों को लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास नहीं है,वे संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने वाली संस्थाओं का अपमान कर रहे हैं।सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी का आचरण पूरा प्रदेश देख रहा है,इनका कभी लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास नही रहा है,ये जानबूझकर सदन की अवमानना करके लोकतंत्र की खिल्ली उड़ाना चाहते हैं,इनका लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास नही है,ये सदन का समय खराब करना चाहते हैं,हम सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं।

सीएम योगी ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास न रखने वाले लोग सदन का अपमान कर रहे हैं और विपक्ष का यह रवैया संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है।सीएम ने कहा कि विरोधी दलों की बजट प्रस्तावों में कोई रुचि नहीं है और वे केवल सदन का समय नष्ट करना चाहते हैं।

सीएम योगी स्पष्ट किया कि सरकार नियमों के अनुसार हर प्रस्ताव पर चर्चा और जवाब देने के लिए तैयार थी,लेकिन विपक्ष का इस प्रक्रिया में कोई विश्वास नहीं है और वे लगातार सदन की कार्यवाही को बाधित कर रहे हैं।सीएम ने आरोप लगाया कि विरोधी दल हाउस के तय एजेंडे और विधायी कार्यों में रुचि न लेकर सदन का बहुमूल्य समय नष्ट कर रहे हैं और यूपी की 25 करोड़ जनता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

बता दें कि विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 59,019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया गया,इसमें राजस्व लेखे का व्यय 17,399.50 करोड़ रुपये और पूंजी लेखे का व्यय 41,620.04 करोड़ रुपये प्रस्तावित है।

More news