यूपी डबल इंजन सरकार का डबल लाभ का एक बहुत बड़ा उदाहरण:पीएम मोदी
यूपी डबल इंजन सरकार का डबल लाभ का एक बहुत बड़ा उदाहरण:पीएम मोदी






14 Sep 2021 |  152



धनंजय सिंह स्वराज सवेरा एडिटर इन चीफ यूपी 



अलीगढ़।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अलीगढ़ के साथ-साथ प्रदेश तथा देश को दो बड़ा तोहफा दिया है।पीएम मोदी ने अलीगढ़ में दो घंटे के कार्यक्रम में जाट राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया और उत्तर प्रदेश डिफेंस कारिडोर के अलीगढ़ नोड की कार्य प्रगति की समीक्षा भी की। 40 मिनट के अपने संबोधन में युवाओं को प्रेरणा देेने के साथ उनमें जोश भी भरा।पीएम मोदी आगरा एयरपोर्ट पर विशेष प्लेन से उतरने के बाद हेलीकॉप्टर से अलीगढ़ पहुंचे।



पीएम मोदी ने मौजूद लोगों को संबोधित भी करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भी नमन किया और उनकी कमी को काफी महमूस की।



पीएम मोदी ने युवाओं को जाट राजा महेन्द्र प्रताप सिंह से परिचित कराते हुए अलीगढ़ की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। पीएम मोदी ने सीएम योगी के कार्यों की खूब सराहना की। उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल बना तो बड़ी संख्या में निवेशक आने लगे। जिससे कि देश का गौरव बढ़ेगा।



पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ओडीओपी के तहत तालों व हार्डवेयर को नई पहचान दिलाने का काम किया है। इससे उद्योगों व एसएमएसई को विशेष लाभ होगा,अगले आने वाले कुछ सालों में 900 निवेश होगा। यूपी डिफेंस कारिडोर बड़े निवेश व रोजगार के बड़े अवसर लेकर आ रहा है यह तब होता है, जब निवेश के लिए जरूरी माहौल बनता है।



20वीं सदी की गलती को 21वीं सदी का भारत सुधार रहा



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज अलीगढ़ व पश्चिमी यूपी के लिए बहुत बड़ा दिन है।आज राधाष्टमी है और हमारे संस्कार हैं जब शुभ कार्य होता है तो अपने बड़े याद आते हैं।



पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं तो इस धरती के महान सपूत स्वर्गीय कल्याण सिंह जी की कमी बहुत ज्यादा महसूस कर रहा हूं।आज अगर कल्याण सिंह जी हमारे साथ होते तो राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस सेक्टर में बन रही अलीगढ़ की नई पहचान को देखकर बहुत खुश होते। राजा महेन्द्र प्रताप सिंह सिर्फ भारत की आजादी के लिए ही नहीं लड़े बल्कि भारत के भविष्य की नींव रखने में भी सक्रिय रहकर अपना योगदान दिया था।



पीएम मोदी ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह अपने देश-विदेश की यात्राओं से मिले अनुभवों का उपयोग भारत की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए किया। राजा महेन्द्र प्रताप ने वृंदावन में आधुनिक टेक्निकल कॉलेज को अपनी पैतृक संपत्ति को दान करके बनाया था।



पीएम मोदी ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लिए जमीन भी राजा महेन्द्र प्रताप सिंह ने ही दी थी।आज मां भारती के अमर सपूत के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण उनको सच्ची श्रद्धांजलि है।



पीएम मोदी ने कहा कि राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के जीवन से हमें अदम्य इच्छाशक्ति, अपने सपनों को पूरा करने के लिए कुछ भी कर गुजरने वाली जीवटता सीखने को मिलती है। वो तो भारत की आजादी चाहते थे और अपने जीवन का एक-एक पल इसी के लिए समर्पित कर दिया था।



 पीएम मोदी ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह की गाथाओं को जानने से देश की कई पीढियां वंचित रह गई। 20वीं सदी की उन गलतियों को आज 21वीं सदी का भारत सुधार रहा है। देश की आजादी के आंदोलन में कई महान व्यक्तित्वों ने अपना सबकुछ खपा दिया।देश का दुर्भाग्य रहा है कि आजादी के बाद ऐसे राष्ट्र नायक और नायिकाओं को अगली पीढ़ियों को परिचित ही नहीं कराया गया।



पीएम मोदी ने कहा कि महाराजा सुहेल देव हों, या फिर राजा महेन्द्र प्रताप सिंह हों आज की पीढ़ी को इनसे परिचित कराने का ईमानदार प्रयास आज देश में हो रहा है। आज देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।ऐसे प्रयासों को और गति दी गई है।



पीएम मोदी ने कहा कि साथियों आज देश के हर युवा को जो बड़े सपने देख रहा है, उसे राजा के बारे में अवश्य पढ़ना चाहिए, जानना चाहिए। राजा की कुछ भी कर गुजरने की जीवटता हमें सीख देती है।



प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऐसे विचार को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम को बधाई। यह विश्वविद्यालय आधुनिक शिक्षा का एक बड़ा केंद्र तो बनेगा ही, इसके साथ ही देश में डिफेंस से जुड़ी पढ़ाई और डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग से जुड़ी टेक्नालाजी व मैनपावर बनाने का सेंटर भी बनेगा। इस विवि मे पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा।


More news