सिंधिया ने बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा से किया हिसाब किताब बराबर:राज्यसभा सासदी छीनी
रिपोर्ट-धनंजय सिंह

मध्य प्रदेश।भोपाल राजनीति के चाणक्य पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने एक तीर से कांग्रेसियों के साथ अपनी नई पार्टी भाजपा के ही दिग्गज नेता को निपटा डाला। सिंधिया जहां कमलनाथ सरकार गिराकर भाजपाई राजनीति में प्रवेश किये। वहीं बीजेपी सूरमा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा से भी अपना पुराना बदला ले लिया। सिंधिया विरोध पर ही प्रभात झा ग्वालियर अंचल में राजनीति का केन्द्र हुआ करते थे। प्रभात झा ने तो अभी हाल ही में सिंधिया पर शिवपुरी में भूमाफिया होने का

23 Mar 2020 |  1344



रिपोर्ट-धनंजय सिंह

मध्य प्रदेश।भोपाल राजनीति के चाणक्य पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने एक तीर से कांग्रेसियों के साथ अपनी नई पार्टी भाजपा के ही दिग्गज नेता को निपटा डाला। सिंधिया जहां कमलनाथ सरकार गिराकर भाजपाई राजनीति में प्रवेश किये। वहीं बीजेपी सूरमा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा से भी अपना पुराना बदला ले लिया। सिंधिया विरोध पर ही प्रभात झा ग्वालियर अंचल में राजनीति का केन्द्र हुआ करते थे। प्रभात झा ने तो अभी हाल ही में सिंधिया पर शिवपुरी में भूमाफिया होने का बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने सिंधिया पर जमीन हड़पने जैसे सनसनीखेज आरोपों की बौछारें की थी। लेकिन सिंधिया ने बीजेपी में एन्ट्री के साथ ही प्रभात झा की कन्फार्म राज्यसभा सीट जहां छीनी, वहीं भाजपा मुख्यालय में पहुंचकर प्रभात झा से अपना स्वागत सत्कार भी कराया। साथ ही प्रभात झा को सिंधिया का राज्यसभा पर्चा भी भरवाने जाने पड़ा। इसे कहते है सिंधिया ने अपने राजनीतिक तीर से प्रभात झा से हिसाब बराबर कर राज्यसभा की सीट भी छीन ली।

More news