सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, आगरा-अलीगढ़ हाईवे किया जाम
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, आगरा-अलीगढ़ हाईवे किया जाम

06 Dec 2023 |  48




आगरा।जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।गोगामेड़ी की हत्या के बाद आगरा में आक्रोश देखा गया।इस घटना के विरोध में आगरा के टेड़ी बगिया इलाके में युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर जाम लगाकर जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही हत्या के आरोपियों को फांसी देने की मांग की।युवाओं द्वारा किए गए इस प्रदर्शन की वजह से हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई।

बता दें कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को हत्या कर दी गई।हत्यारों ने गोगामेड़ी के घर में घुसकर गोली मारी।पुलिस हत्यारों को पकड़ने के लिए जुटी हुई है।इस हत्याकांड का अलग-अलग संगठन विरोध कर रहे हैं। इनमें करणी सेना, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जैसे संगठन शामिल हैं।

More news