|

योगेन्द्र प्रताप सिंह
जलेसर/एटा।उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जलेसर में रविवार को समाजसेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला,जहां भारत विकास परिषद और देवदूत वानर सेना के तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान के प्रति अपनी जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।
गोल नगर स्थित राम जी द्वारा महेश्वरी सदन में आयोजित इस शिविर में कुल 203 लोगों ने रक्तदान किया,जिसमें महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही।शिविर का शुभारंभ समाजसेवी शशि राठी और संगीता महेश्वरी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।रक्तदान शिविर का संचालन आगरा की समर्पण ब्लड बैंक की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम द्वारा किया गया,जिन्होंने पूरे शिविर के दौरान कुशलतापूर्वक रक्त संग्रहण की प्रक्रिया संपन्न कराई।यह आयोजन स्वर्गीय प्रेम नारायण मल्होत्रा और स्वर्गीय देव कुमार मल्होत्रा की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया, जिससे कार्यक्रम को और भी भावनात्मक एवं प्रेरणादायक स्वरूप मिला।आयोजकों द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया,जिससे उनका उत्साह और भी बढ़ा।
शिविर के दौरान डॉक्टर यतेंद्र नंदन शर्मा,डॉक्टर संजीव अग्रवाल,हरिओम पिंडारा,अध्यक्ष मनीष पिडारा,सेवा सिंह छाबड़ा,अजय मल्होत्रा,राहुल मिश्रा,निर्मल अग्रवाल,राहुल अग्रवाल,मनदीप सिंह,चरणजीत सिंह,दिनेश वार्ष्णेय,सभासद नवदीप सिंह,विष्णु गुप्ता,विवेक वर्मा,प्रिया नारायण वार्ष्णेय, दीपक राठी,जितेंद्र सिंह सिसोदिया,क्षितिज गुप्ता सहित सैकड़ों समाजसेवी उपस्थित रहे।
बता दें कि कार्यक्रम के सफल आयोजन ने यह साबित कर दिया कि जलेसर की धरती पर सेवा और समर्पण की भावना आज भी जीवंत है।
|