बाढ़ से बचाव के लिए तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक,दिये निर्देश
बाढ़ से बचाव के लिए तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक,दिये निर्देश

06 May 2025 |  46



ब्यूरो देवी शरण मिश्रा

प्रतापगढ़।जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में सोमवार को बाढ़ से बचाव के लिए कैम्प कार्यालय के सभागार में स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित की गई।बैठक में बाढ़ से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई और विभागों को दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में डीएम शिव सहाय अवस्थी ने निर्देशित किया कि बाढ़ की परिभाषा विभागीय शासनादेश में क्या है,इसकी जानकारी अवश्य रखें,बाढ़ प्रभावित ग्रामों का चिन्हांकन करें तथा बाढ़ से बचाव के लिए प्लान बनाये जाये। डीएम ने कहा कि बाढ़ के सम्बन्ध में शासनादेश का संकलन किया जाए तथा बाराबंकी व रामपुर के आधार पर बाढ़ प्रबन्धन योजना जनपद में बनायी जाये। जनपद के आपदा प्रबन्धन से बाढ़ के प्रकरण की जानकारी निकालें। डीएम ने यह भी निर्देश दिये कि विभागों में बाढ़ को लेकर क्या शासनादेश जारी है उसको संकलित करेंं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, सिंचाई खंड अधिशासी अभियन्ता अरविन्द वर्मा, शारदा सहायक खंड-51 के सहायक अभियन्ता मनीष कुमार, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

More news