वरिष्ठ कार्यकर्ता के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे राजा भइया
राजा भइया का कार्यकर्ताओं के प्रति अटूट प्रेम और समर्पण की भावना का प्रतीक
ब्यूरो देवी शरण मिश्रा
प्रतापगढ़।जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के वरिष्ठ कार्यकर्ता और राजा भइया यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष इंद्रदेव पटेल के स्वास्थ्य की जानकारी लेने रविवार को उनके निज निवास पहुंचे।इससे पहले राजा भइया ने राज भवन बेंती में आयोजित जनता दरबार में क्षेत्र से आए हुए लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याओं को राजा भइया के सामने रखा।
इंद्रदेव पटेल ने कहा कि हम राजा भइया के आभारी हैं कि उन्होंने मेरे स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए अपना कीमती समय दिया,यह हमारे लिए एक बड़ा सम्मान है।राजा भइया ने इंद्रदेव पटेल के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
बता दें कि राजा भइया के इस कदम से कार्यकर्ताओं के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण की भावना का प्रतीक बनकर उभरे।यह राजा भइया की कार्यकर्ताओं के प्रति लगातार ध्यान देने की भावना को दर्शाता है।
इस अवसर पर कुंडा प्रमुख संतोष सिंह, पूर्व प्रमुख विहार प्रफुल्ल सिंह डब्बू, पूर्व प्रमुख कुंडा वर्तमान जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह, बाबागंज प्रमुख पति राम यश सरोज, प्रमुख विहार पति राम चंद्र सरोज, कुंडा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार तिवारी भगवन, डेरवा नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर बहादुर पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, पवन सिंह,विजय पटेल जिला पंचायत सदस्य, त्रिलोकी शुक्ला, विजय पांडेय, कमलेंद्र शुक्ला, अनिल शुक्ला, बिक्कू सिंह, विनीत पांडेय,रंग बहादुर सिंह, शुभम त्रिपाठी, प्रधान उत्तरार विनोद यादव, जैकी सिंह, सचिन केसरवानी रायगढ़,सुमित तिवारी फूलमती, छात्र नेता प्रांजल त्रिपाठी, आजाद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।