लोकपाल समाज शेखर ने लक्ष्मणपुर ब्लाक के उमरपुर ग्राम का किया निरीक्षण
सचिव व शिकायतकर्ता को 24 फरवरी को किया तलब
बिहार के बूढ़ेपुर ग्राम से आई शिकायत लोकपाल ने बीडीओ को एक सप्ताह में निस्तारण का दिया निर्देश
ब्यूरो देवी शरण मिश्रा
प्रतापगढ़।लोकपाल समाज शेखर ने लक्ष्मणपुर ब्लाक के उमरपुर ग्राम पंचायत में राम उजागिर मिश्र की शिकायत के क्रम में शनिवार को दोबारा स्थलीय निरीक्षण किया।मौके पर शिकायतकर्ता नही मिला।लोकपाल ने प्रधान और ग्राम वासियों के साथ संदर्भित स्थलों का निरीक्षण और ग्राम वासियों से संवाद किया।सम्बन्धित ग्राम विकास अधिकारी और शिकायतकर्ता को 24 फरवरी को लोकपाल कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष और स्पष्टीकरण देने का निर्दश दिया है।
लोकपाल कार्यालय में 20 फरवरी को पंजीकृत डाक द्वारा बिहार ब्लाक के बूढ़ेपुर ग्राम पंचायत के रमा शंकर मिश्र द्वारा शिकायत प्राप्त हुई।शिकायतकर्ता से लोकपाल समाज शेखर ने वार्ता की।खंड विकास अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर समाधान कर सूचित करने का निर्देश दिया। साथ ही सम्बन्धित सचिव को लोकपाल कार्यालय में यथाशीघ्र उपस्थित होकर शिकायत के सापेक्ष अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया।
लोकपाल समाज शेखर ने उमरपुर ग्राम के निरीक्षण के दौरान प्राचीन महत्व के स्थान का दर्शन किया।राम उजागिर मिश्र की शिकायत के सापेक्ष स्थलीय निरीक्षण किया गया। उपस्थित ग्राम वासियों ने बताया कि राम उजागिर शिकायत के आदी है। विकास कार्यो में रोड़ा बनते है। वहीं उनसे संपर्क का प्रयास किया गया उनका फोन नही उठा। उनके बेटे के फोन पर प्रधान ने बात कराया,लेकिन गांव के बाहर रहने के कारण उपस्थित नही हुए।लोकपाल ने ग्राम सचिव को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता के साथ 24 फरवरी को उपस्थित होकर अपना पक्ष व बयान प्रस्तुत करें।अनुपालन हेतु बीडीओ व अतिरिक कार्यक्रम अधिकारी को लोकपाल द्वारा निर्देशित किया गया है।