राजापुर में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य महाशिविर का आयोजन,विख्यात कथावाचक देवव्रत जी महाराज द्वारा होगा शुभारंभ
राजापुर में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य महाशिविर का आयोजन,विख्यात कथावाचक देवव्रत जी महाराज द्वारा होगा शुभारंभ

22 Feb 2026 |   23



ब्यूरो देवी शरण मिश्रा 

कुंडा प्रतापगढ़।क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य कल्याण के लिए एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श,दवा वितरण और जांच शिविर का आयोजन होने जा रहा है।इस महाशिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विख्यात कथावाचक आचार्य देवव्रत जी महाराज द्वारा फीता काटकर किया जाएगा।इस अवसर पर देवव्रत जी महाराज का विशेष आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। इस पहल की देवव्रत जी महाराज ने खुद सराहना की है।
बता दें कि देवव्रत महाराज जी ने हाल ही में बागेश्वर धाम में भी पूजा-अर्चना कराई थी।

यह स्वास्थ्य शिविर 24 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कृतार्थ मेडिकल स्टोर,डॉक्टर देवेन्द्र मणि त्रिपाठी बाबागंज विकास खंड के पीएमसी चौराहा,राजापुर विन्धन पर आयोजित किया जाएगा।इस दौरान अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श,औषधियों का वितरण और विभिन्न प्रकार की जांचें की जाएंगी,जिससे हजारों लोग लाभान्वित हो सकेंगे। 

स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर अजय शुक्ला एमबीबीएस,एमएस– ईएनटी नाक,कान,गला,एलर्जी रोग विशेषज्ञ कैंसर सर्जन से निःशुल्क परामर्श, डॉक्टर एके द्विवेदी एमबीबीएस,एमएस वरिष्ठ नेत्र सर्जन द्वारा आंखों से संबंधित समस्याओं की जांच और सलाह उपलब्ध रहेगी।यह शिविर शान्ती विलास चिकित्सालय,मल्टी सुपर स्पेशियल्टी एवं ट्रामा सेन्टर के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। 

शान्ती विलास चिकित्सालय प्रयागराज में अमरनाथ झा मार्ग के इंटर कॉलेज के सामने वाली सड़क,जार्जटाउन में स्थित है।फोन नंबर  7388697105, 8887964825)।कुंडा क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष जानकारी यह भी है कि शान्ती विलास चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक तिलौरी मोड़ बिहार मार्ग, कुंडा में शान्ती विलास चिकित्सालय में भी अपनी सेवाएं देते हैं।

इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य शिविर में भाग लेने और निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठाने के लिए
8429626853,9140916886 इन फोन नंबर पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।यह स्वास्थ्य पहल क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

More news