राजा भ‌इया ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात,हरसंभव मदद का दिया भरोसा
राजा भ‌इया ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात,हरसंभव मदद का दिया भरोसा

08 Aug 2026 |   28



ब्यूरो देवी शरण मिश्रा 

प्रतापगढ़।नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में मकान गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत के बाद जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भ‌इया शुक्रवार को‌ पीड़ित अमन श्रीवास्तव के घर पहुंचे।राजा भ‌इया ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। 

राजा भ‌इया ने कहा,कुछ घटनाएं बेहद दुखद होती हैं और कुछ इतनी अकल्पनीय कि उन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ईश्वर की कृपा है कि इस हादसे में अमन श्रीवास्तव की जान बच गई। पूरा प्रतापगढ़ इस त्रासदी से दुखी है। ईश्वर ऐसा किसी के साथ न करें।

राजा भ‌इया के आगमन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। बता दें कि गुरुवार को महुली मोहल्ले में जर्जर मकान ढह जाने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई थी।हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 26 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है।

More news