सेवा,स्वच्छता और जनकल्याण कार्यक्रमों के साथ मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन
सेवा,स्वच्छता और जनकल्याण कार्यक्रमों के साथ मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन

18 Sep 2026 |   24



ब्यूरो देवी शरण मिश्रा 

प्रतापगढ़।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिलेभर में सेवा,स्वच्छता और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रमों में सहभागिता की और प्रधानमंत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

जिलास्तर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव और सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने वृद्धाश्रम और जिला अस्पताल पहुंचकर बुजुर्गों और मरीजों के बीच फल और आवश्यक सामग्री का वितरण किया।इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों और मरीजों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वरिष्ठजनों और जरूरतमंदों की सेवा करना सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर जिले के विभिन्न बूथों पर दीप प्रज्वलन कर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई।वहीं भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में देवेश त्रिपाठी,आलोक सिंह,आलोक अग्रहरि,राहुल मौर्य समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम समाज के जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाने का माध्यम हैं।

भाजपा जिला प्रवक्ता राघवेन्द्र शुक्ल ने बताया कि जिला कार्यालय पर केक काटकर एवं कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र,जिला महामंत्री राजेश सिंह,राजन मिश्र व अजय वर्मा,जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र,अजय सिंह और अनुराग मिश्र समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।जिलेभर में मंडल अध्यक्षों,बूथ अध्यक्षों,शक्ति केंद्र संयोजकों और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने स्वच्छता, दीप प्रज्वलन, रक्तदान एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित किए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रतापगढ़ जिले को रेलवे से जुड़ी एक उपलब्धि भी मिली। राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य के प्रयास से दानापुर–आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस का मां बेल्हा देवी धाम रेलवे स्टेशन पर ठहराव स्वीकृत हुआ है। सांसद प्रतिनिधि राय साहब सिंह ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद के 20 जुलाई 2026 के पत्र के संदर्भ में भेजे पत्र में गाड़ी संख्या 13257/13258 के प्रतापगढ़ स्टेशन पर ठहराव की स्वीकृति की जानकारी दी है।

More news