मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए बूथों पर लगे कैंप,डीएम ने किया निरीक्षण
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए बूथों पर लगे कैंप,डीएम ने किया निरीक्षण

12 Oct 2026 |   26



मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए बूथों पर लगे कैंप,डीएम ने किया निरीक्षण

सगरा प्राथमिक विद्यालय में जांची व्यवस्था,पात्र युवाओं और छूटे मतदाताओं का नाम जोड़ने के दिए निर्देश

ब्यूरो देवी शरण मिश्रा 

प्रतापगढ़।मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए रविवार को जिले के सभी बूथों पर विशेष कैंप आयोजित किए गए। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक पांडेय ने विकासखंड सदर के सगरा के प्राथमिक विद्यालय में बूथ का निरीक्षण कर आवेदन प्रक्रिया और अभियान की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान भाग संख्या 28 पर बीएलओ सुषमा, भाग संख्या 29 पर सुशील कुमार और भाग संख्या 30 पर कमला देवी उपस्थित मिलीं। सुपरवाइजर धर्मेंद्र ओझा भी मौजूद रहे। बीएलओ ने बताया कि भाग संख्या 28 और 30 पर फॉर्म-6 के दो-दो आवेदन प्राप्त हुए हैं।डीएम अभिषेक पांडेय ने बीएलओ और सुपरवाइजर से प्राप्त आवेदनों,नाम जोड़ने की प्रक्रिया और अभियान की प्रगति की जानकारी ली। डीएम ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जरूरी दस्तावेजों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

डीएम अभिषेक पांडेय ने निर्देश दिया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं तक अभियान की जानकारी पहुंचाई जाए। गांवों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से वंचित न रहे।

More news