ब्यूरो देवी शरण मिश्रा
प्रतापगढ़।जिले की कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया।एसपी ने 49 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी है। स्थानांतरण सूची में एक महिला उपनिरीक्षक भी शामिल हैं।इस फेरबदल में कई चौकी प्रभारियों को हटाकर दूसरी चौकियों और थानों में भेजा गया है।
जारी आदेश के मुताबिक कुंडा,हथिगवां,संग्रामगढ़,मानिकपुर, नवाबगंज,जेठवारा,लालगंज,लीलापुर,कोहड़ौर,कंधई,आसपुर देवसरा,पट्टी और कोतवाली नगर समेत कई थानों की पुलिस व्यवस्था में बदलाव किया गया है।कुंडा कस्बा चौकी प्रभारी चंद्रबली सिंह को थाना उदयपुर भेजा गया है,जबकि दीवानगंज चौकी प्रभारी कैलाश यादव को कस्बा कुंडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।रमेश तिवारी को थाना कुंडा और सचिन कुमार को रानीगंज अजगरा चौकी भेजा गया है।
हथिगवां क्षेत्र में महिला उपनिरीक्षक राखी सिंह को कोतवाली देहात की बेलखरी/पुरेलाल चौकी पर तैनाती मिली है। प्रिंस तिवारी को खिदिरपुर से सिविल लाइन,सुरेश कुमार यादव को ताला से बिहरिया और अनीश कुमार यादव को जहानाबाद से खिदिरपुर चौकी भेजा गया है।संग्रामगढ़ थाने से अंशु सिंह सेंगर को गड़वारा चौकी प्रभारी बनाया गया है।शुभम सिंह को करेला चौकी से संग्रामगढ़,मृत्युंजय पांडेय को डेरवा से जहानाबाद चौकी और जय किशन को बेलखरी/पुरेलाल चौकी से संग्रामगढ़ थाने में तैनाती दी गई है।
पुलिस लाइन,कोतवाली नगर,कोतवाली देहात,रानीगंज,पट्टी, फतनपुर और सांगीपुर समेत अन्य थानों में भी फेरबदल किया गया है।एसपी दीपक भूकर ने सभी संबंधित उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।