ब्यूरो देवी शरण मिश्रा
कुंडा/प्रतापगढ़। बीडी इंटरमीडिएट कॉलेज पूरे बुद्धीधर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार ने महापुरुषों के जीवन, आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।वक्ताओं ने विद्यार्थियों को सत्य,अहिंसा,अनुशासन और देशसेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र मणि तिवारी,कृष्णकांत पांडे,अजय कुमार द्विवेदी, प्रधान लिपिक रवि वर्मा, सरिता पटेल, उमाकांत द्विवेदी, यादवेंद्र यादव, अवनीश तिवारी, दुर्गेश पांडे, अनूप कुमार पांडे और शाह आलम सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।