नियमितीकरण समेत मांगों को लेकर NHM संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
नियमितीकरण समेत मांगों को लेकर NHM संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

07 Oct 2026 |   40



ब्यूरो देवी शरण मिश्रा 

कुंडा/प्रतापगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशगंज के अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह को ज्ञापन सौंपा।चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदित्य रंजन त्रिपाठी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने संविदा कर्मियों के नियमितीकरण समेत अन्य मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।

ज्ञापन में संविदा कर्मचारियों को नियमित करने,समान कार्य के लिए समान वेतन,कैशलेस स्वास्थ्य बीमा,महंगाई भत्ता, EPF, HRA और ग्रेच्युटी का लाभ देने की मांग की गई। इसके अलावा गैर जनपद स्थानांतरण नीति लागू करने, सेवाकाल में मृत्यु होने पर आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति देने तथा नियमित पदों की भर्ती में संविदा कर्मचारियों के लिए 25 प्रतिशत कोटा निर्धारित करने की मांग रखी गई।

कर्मचारियों ने मांगों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा भी बताई। 5, 6 और 7 अक्टूबर को काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराया जा रहा है। इसके बाद 8, 9 और 10 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण कार्य बहिष्कार एवं कार्यविराम किया जाएगा। मांगों का समाधान नहीं होने पर 12 अक्टूबर से प्रदेशभर के संविदा कर्मचारी लखनऊ पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

इस दौरान डॉ. अमन मौर्य, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक दुर्गेश कुमार पांडेय, फिजियोथैरेपिस्ट रजनीश कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मवीर सिंह और एलटी संदीप जायसवाल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

More news