ब्यूरो देवी शरण मिश्रा
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से सनातन धर्म और भगवा ध्वज को लेकर बड़ा बयान दिया है।धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुओं से अपने घरों के बाहर भगवा ध्वज लगाने के लिए कहा। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन संस्कृति और जीवन में भगवान राम के आदर्शों को अपनाने की बात कही।धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने काशी और मथुरा का जिक्र करते हुए अपने आगामी वृंदावन दौरे की जानकारी दी और कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया का नाम लेते हुए मथुरा जाने का भरोसा भी जताया।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यहां से एक बात जरूर लेकर जाएं और अपने घर के बाहर भगवा झंडा जरूर लगाएं। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि उनके चार घर भी होते हैं तो हरे रंग का झंडा नजर आता है,लेकिन हमारा पूरा गांव होता है तब भी भगवा नजर नहीं आता है।धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि केवल खुद को सनातनी कह देने से कोई सनातनी नहीं हो जाता,इसके लिए माथे पर तिलक,मुंह में रामायण की चौपाइयां,जय श्रीराम के नारे और जीवन में भगवान राम जैसा आदर्श होना जरूरी है।यदि घर के बाहर भगवा ध्वज लगा होगा, तो आपके द्वार पर हनुमान जी भी खड़े होंगे।
काशी और मथुरा का जिक्र करते हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने
कहा कि पहले मथुरा में कन्हैया लाल बैठेंगे और फिर काशी में भोलेनाथ बैठेंगे। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री कहा कि वह 21 तारीख को वृंदावन जा रहे हैं और वहां बांके बिहारी के दरबार में अर्जी लगाएंगे।जरूरत पड़ने पर आने वाले दिनों में वह मथुरा भी जाएंगे।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्पष्ट किया कि वह मथुरा अकेले नहीं जाएंगे।कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया का नाम लेते हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि उनके नाम में राम जी का नाम है।उन्होंने भरोसा जताया कि जब गुरुजी जाएंगे, तो पक्का राजा भइया भी मथुरा जाएंगे।अंत में धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने काशी में भोलेनाथ के बैठने पर जाने को लेकर भी श्रद्धालुओं से बात की।