जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रतापगढ़ में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा
जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रतापगढ़ में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा

07 Oct 2026 |   34



जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रतापगढ़ में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा

शहीद उद्यान में पीएम मोदी के संबोधन का हुआ वर्चुअल प्रसारण,मशाल लेकर निकले भाजपा कार्यकर्ता

ब्यूरो देवी शरण मिश्रा 

प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में बुधवार को प्रतापगढ़ में सेवा ज्योति यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। शहीद उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का वर्चुअल प्रसारण किया गया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों,भाजपा पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं और लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक सेवा की यात्रा 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई थी। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लंबे कार्यकाल के बाद उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली और वर्तमान में तीसरे कार्यकाल में देश का नेतृत्व कर रहे हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में 25 वर्षों की जनसेवा को देश की पूंजी बताते हुए इसे जनविश्वास,अनुभव और देश की सामूहिक शक्ति की पूंजी बताया। उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दोहराते हुए देशवासियों को आगे बढ़ने का संदेश दिया।

सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा,सुशासन,विकास और राष्ट्रहित को प्राथमिकता मिली है। विकसित भारत का संकल्प अब जन-जन का संकल्प बन चुका है।

जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर सेवा ज्योति यात्रा निकाली।यात्रा शहीद उद्यान से अंबेडकर चौराहा,राजापाल चौराहा,ट्रेजरी चौराहा और गाजी चौराहा होते हुए पुनः शहीद उद्यान पहुंची,जहां इसका समापन हुआ।सेवा ज्योति यात्रा के जरिए जनसेवा,राष्ट्रसेवा और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया गया।

इस दौरान पूर्व विधायक धीरज ओझा, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ मिश्र,पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, राजन मिश्र, अजय वर्मा, प्रमोद कुमार मौर्य, विशाल विक्रम सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, रमा मिश्रा, पूनम इंसान, नागेश प्रताप सिंह, राकेश सिंह, अशोक मिश्र, पवन गौतम, राम आसरे पाल, देवेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश पाण्डेय, साधु दुबे, रुचि केसरवानी, आलोक गर्ग, पंकज मिश्र, मुदित सिंह, बृजेंद्र पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा, विजय मिश्र और अंशुमान सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More news