बेंती में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने पुलिसकर्मियों को किया ब्रीफ
बेंती में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने पुलिसकर्मियों को किया ब्रीफ

16 Nov 2026 |   35



बेंती में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने पुलिसकर्मियों को किया ब्रीफ

सुरक्षा,यातायात और कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा,श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो देवी शरण मिश्रा 

कुंडा,प्रतापगढ़।बेंती राजमहल में आयोजित होने वाली बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले और अन्य जिलों से आए पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), क्षेत्राधिकारी कुंडा समेत अन्य जिलों से आए राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था,यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की।

डीएम और एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता और मुस्तैदी बनाए रखें।श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम एवं व्यवस्थित रखने के साथ किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। सभी पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए।

More news