मां भद्रकाली को चढ़ाया गया नया चांदी का मुकुट,पुराने की बरामदगी अब भी बाकी
मां भद्रकाली को चढ़ाया गया नया चांदी का मुकुट,पुराने की बरामदगी अब भी बाकी

15 Oct 2026 |   27



मां भद्रकाली को चढ़ाया गया नया चांदी का मुकुट,पुराने की बरामदगी अब भी बाकी

25 सितंबर को मंदिर से चोरी हुआ था मुकुट,पुलिस से खुलासे की मांग

ब्यूरो देवी शरण मिश्रा 

 कुंडा/प्रतापगढ़।बाबागंज ब्लॉक मुख्यालय स्थित सिद्धपीठ मां भद्रकाली मंदिर में चोरी हुए चांदी के मुकुट की जगह पर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से नया चांदी का मुकुट अर्पित किया गया।पूजा-अर्चना कर मां का श्रृंगार किया गया,लेकिन पुराने चोरी हुए मुकुट की बरामदगी अब तक नहीं हो सकी है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते माह 25 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे मंदिर से मां भद्रकाली का चांदी का मुकुट चोरी हो गया था।चोरी की घटना के बाद से ही श्रद्धालुओं में चिंता बनी हुई है।मंदिर प्रबंध समिति ने मां के चरणों में नया चांदी का मुकुट अर्पित कर पूजा-अर्चना की।वहीं पुराने मुकुट की बरामदगी न होने से श्रद्धालुओं में निराशा है। मंदिर प्रबंध समिति और भक्तों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने तथा पुराने चांदी के मुकुट को बरामद कराने की मांग की है।

इस मौके पर स्वामी रामास्वामी जी महाराज,संकठा प्रसाद मिश्र,अरविंद कुमार शुक्ला,सत्येंद्र द्विवेदी,अविनाश मिश्र, आशुतोष पाण्डेय,मूलचन्द्र जायसवाल,पवन शुक्ला बबन, देशराज पांडेय,शशांक पाण्डेय सत्यम,राम प्यारे शुक्ला, उमाशंकर तिवारी, कृपाशंकर तिवारी और मंदिर के पुजारी त्रिभुवन नाथ शर्मा सहित अन्य भक्त मौजूद रहे।

More news