उत्सव गारमेंट्स में भीषण आग,जेसीबी से खुलवाया शटर फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा,पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास
उत्सव गारमेंट्स में भीषण आग,जेसीबी से खुलवाया शटर फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा,पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास

22 Oct 2026 |   21



ब्यूरो देवी शरण मिश्रा 

कुंडा/प्रतापगढ़।जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज बाजार में बुधवार शाम उत्सव गारमेंट्स कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई।दुकान की ऊपरी मंजिल से शुरू हुई आग तेजी से फैलने लगी।आग की लपटें उठती देख बाजार में हड़कंप मच गया।सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड के मौके पर नहीं पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने खुद ही आग बुझाने का मोर्चा संभाल लिया। जेसीबी की मदद से दुकान के शटर का ताला तुड़वाया गया। शटर खुलते ही अंदर से आग की लपटें तेजी से उठने लगीं। इसके बाद भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन और व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव ने आसपास की दुकानों के समरसेबल से पानी की व्यवस्था कर आग बुझाने का प्रयास किया।

सूचना पर महेशगंज थानाध्यक्ष राहुल कुमार गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नगर पंचायत प्रतिनिधि उदय शंकर पांडेय भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। आग लगने की घटना के बाद बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई। दुकान में रखे कपड़ों और अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है।

More news