ब्यूरो देवी शरण मिश्रा
प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हिंदुत्व के फायर ब्रांड नागेश प्रताप सिंह उर्फ छोटे सरकार ने रामपुर खास परिवर्तन पद यात्रा निकाली।बता दें कि रामपुर खास परिवर्तन पद यात्रा 22 किलोमीटर लंबी थी।
यह यात्रा मिशन 2027 को लेकर थी।
जगह-जगह हुआ यात्रा का स्वागत,बुलडोजर से बरसाए गए फूल
रामपुर खास परिवर्तन पद यात्रा रानीगंज कैथौला में कार्यालय से शुरू हुई।यात्रा लालगंज-अझारा होते हुए घुईसरनाथ धाम पहुंची।इस यात्रा में लगभग 15 हजार समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए।यात्रा के दौरान कई स्थानों पर समर्थकों ने नागेश प्रताप सिंह का स्वागत किया।कुछ जगहों पर बुलडोजर से फूल बरसाकर नागेश सिंह का अभिनंदन किया गया।
कांग्रेस नेता पर साधा निशाना
घुईसरनाथ धाम पहुंचने के बाद नागेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा।नागेश ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का एक नेता अपनी विधानसभा सीट बचाने के लिए कभी बसपा तो कभी सपा का सहारा लेता है।ऐसा नेता कांग्रेस पार्टी को गिरवी रखने का काम कर रहा है।
2017 की टिप्पणी और मुकदमे का किया जिक्र
नागेश प्रताप सिंह ने कहा कि वर्ष 2017 में उन्होंने एक चैनल पर उक्त नेता को लेकर टिप्पणी की थी।इसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।नागेश ने कहा कि उन्हें अलग-अलग नामों से बुलाया जाता है,लेकिन रामपुर खास में इस समय थाने की दलाली और भ्रष्टाचार बहुत ज्यादा है।
2027 के चुनाव में रामपुर खास से कांग्रेस की हार तय
नागेश प्रताप सिंह ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में रामपुर खास से कांग्रेस की हार होगी। नागेश ने कहा कि वर्ष 2017 और 2022 में जो गलती हुई,उसे 2027 में दोहराया नहीं जाएगा। नागेश ने कहा कि रामपुर खास परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में बदलाव का संदेश देना है।
नागेश ने युवाओं और महिलाओं से क्षेत्र में बदलाव के लिए आगे आने की अपील की।
बता दें कि नागेश प्रताप सिंह उर्फ छोटे सरकार रामपुर खास विधानसभा से तीन बार भाजपा प्रत्याशी रह चुके हैं।इसलिए मिशन 2027 को लेकर निकाली गई इस पदयात्रा को क्षेत्र में भाजपा की चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
इस पद यात्रा में पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश प्रताप सिंह,देवेंद्र सिंह काका,जगदीश सिंह कोट,जितेंद्र सिंह जीतू,नीरज सिंह,संदीप सिंह,दिलीप सिंह चौहान,अजय सिंह,अखिल सिंह चौहान,पवन सिंह,सत्यम सिंह,जयंत सिंह,सागर सिंह,आशीष सिंह, सुधांशु सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।