ब्यूरो देवी शरण मिश्रा
प्रतापगढ़।जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने प्रतापगढ़ में 7 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस लाइन में हेलीपैड,कार्यक्रम स्थल और राजकीय इंटर कालेज में कार्यक्रम स्थल,वीवीआईपी पार्किंग स्थल केपी काॅलेज का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीएम योगी के कार्यक्रम को सुरक्षित,सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। हेलीपैड की व्यवस्था,सुरक्षा मानकों,आवागमन मार्ग,पार्किंग, बैरिकेडिंग और वीआईपी मूवमेंट से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से अवलोकन किया।
डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय के भीतर पूर्ण कर ली जाएं।अधिकारियों ने कहा कि यातायात प्रबंधन,प्रवेश एवं निकासी मार्ग, बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए, ताकि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
मौके पर अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपरके जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।