ब्यूरो देवी शरण मिश्रा
कुंडा/प्रतापगढ़।बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के लरू गांव में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित जनसत्ता कप क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ सोमवार को हुआ।विधायक विनोद सरोज ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विनोद सरोज ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ऐसे आयोजन बेहद जरूरी हैं।खेल न केवल शारीरिक विकास करता है,बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी सिखाता है। विनोद सरोज ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
टूर्नामेंट में पहला मुकाबला रायअसकरनपुर और बडूपुर के बीच खेला गया।रायअसकरनपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 92 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बडुपुर की टीम ने 7 विकेट से मैच को जीत लिया।
इस मौके पर आयोजक समिति के पदाधिकारी,लरू ग्राम प्रधान मुलायम सिंह यादव,पूर्व प्रधान रामसुख गौतम,कोटेदार दिनेश कुमार मिश्र,राजन दुबे,श्यामलाल सरोज,रामराज पटेल,राम अभिलाष पटेल,शिव बहादुर सिंह,कुलदीप पटेल, रमेश पटेल,विमलेश कुमार गौतम,सुरेंद्र कुमार यादव,भाई लाल यादव,चंद्रेश यादव,जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।