भट्टे पर मजदूरी करने वाले के बेटे सत्यम यादव ने हाईस्कूल में यूपी में चौथा स्थान किया हासिल,जिले में किया टॉप
भट्टे पर मजदूरी करने वाले के बेटे सत्यम यादव ने हाईस्कूल में यूपी में चौथा स्थान किया हासिल,जिले में किया टॉप

24 Apr 2026 |   20



ब्यूरो देवी शरण मिश्रा 

कुंडा/प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के सत्यम यादव ने हाईस्कूल परीक्षा के परिणामों में प्रदेश की मेरिट सूची में चौथा स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है।सत्यम ने प्रतापगढ़ जिले का नाम रोशन किया है।सत्यम ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।

जिले के बाबागंज ब्लॉक के भवानी का पुरवा,डीह बलई गांव में मां भगौती इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र सत्यम ने यह उपलब्धि हासिल की। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल छा गया। सत्यम को विद्यालय बुलाकर माल्यार्पण किया गया और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

सत्यम यादव ने 600 में से 583 अंक (97.17%) हासिल किए हैं।सत्यम की इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और अनुशासन रहा। सत्यम ने बताया कि वह प्रतिदिन 7-8 घंटे सेल्फ स्टडी करते थे और कोचिंग भी लेते थे।सत्यम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया।
सत्यम का अगला लक्ष्य आईआईटी-जेईई परीक्षा उत्तीर्ण करना है।सत्यम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया।

बता दें कि सत्यम के पिता समर यादव ईंट भट्ठे में मजदूरी करते हैं और मां गृहिणी हैं।सीमित संसाधनों के बावजूद, सत्यम ने अपनी लगन और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय यादव सहित शिक्षक संजय यादव, संजय कुमार, अनिल कुमार, सुशील, रवि और राजू यादव ने छात्र की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सत्यम यादव की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है और पूरे क्षेत्र में गर्व व उत्साह देखा जा रहा है।

More news