सरकारी बंजर भूमि के फर्जी पट्टे से करोड़ों के मुआवजे का आरोप
सरकारी बंजर भूमि के फर्जी पट्टे से करोड़ों के मुआवजे का आरोप

18 Jul 2026 |   28



सरकारी बंजर भूमि के फर्जी पट्टे से करोड़ों के मुआवजे का आरोप
  
एसडीएम कुंडा से जांच व एफआईआर की मांग,गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ा मामला

ब्यूरो देवी शरण मिश्रा 

प्रतापगढ़।कुंडा तहसील क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर झींगुर में सरकारी बंजर भूमि के कथित फर्जी पट्टे और गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना में उसके विक्रय का मामला सामने आया है।
रघुनाथपुर झींगुर के रहने वाले अवधेश कुमार ने उपजिलाधिकारी कुंडा को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

शिकायतकर्ता अवधेश कुमार ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम रघुनाथपुर झींगुर निवासी एक लेखपाल ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर सरकारी बंजर भूमि का नियमों के विपरीत कथित रूप से फर्जी पट्टा करा लिया। बाद में इसी भूमि को गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए बेचकर करोड़ों रुपये के सरकारी मुआवजे का अनुचित लाभ लिया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि संबंधित परिवार के नाम पहले से ही जमीन होने के बावजूद इस तरह का पट्टा कराया गया।

अवधेश कुमार ने एसडीएम से मांग की है कि प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए और सरकारी धन की रिकवरी कराई जाए।एसडीएम कुंडा ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है।मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

More news