बकुलाही नदी पर बनेगा पुल,विधायक विनोद सरोज ने किया शिलान्यास
बकुलाही नदी पर बनेगा पुल,विधायक विनोद सरोज ने किया शिलान्यास

03 May 2026 |   17



ब्यूरो देवी शरण मिश्रा 

प्रतापगढ़।जिले की विकास खंड बाबागंज क्षेत्र के बकुलाही नदी पर बनने वाले पुल का शनिवार को जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने पूजन-अर्चन के साथ शिलान्यास किया। लगभग एक करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल ग्राम पंचायत रायकाशीपुर से मुरैनी धनगढ़ अवसानगंज को जोड़ेगा।पुल निर्माण शुरू होने से क्षेत्र की वर्षों पुरानी आवागमन समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। 

ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने के बाद दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और दूरी भी कम होगी। वहीं विधायक विनोद सरोज ने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए पुल निर्माण कराया जा रहा है,जिससे लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी।

 शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक विनोद सरोज,पूर्व प्रमुख पंकज सिंह,प्रमुख रामयश सरोज,पूर्व बीडीसी राजेंद्र सिंह, जनसत्ता जिला सचिव पंकज यादव, सुनील सिंह बीडीसी, नूर आलम फारूकी, पवन सिंह,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रोहित सिंह,अन्नू सिंह टिकरिया, अनूप सिंह, प्रधान रामपाल, उमेश और लालता पटेल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

More news