ब्यूरो देवी शरण मिश्रा
कुंडा/प्रतापगढ़।बाबागंज क्षेत्र के सांडाहर्षपुर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शनिवार को बड़े धूमधाम से हुआ।कथा से पहले कथा व्यास अतुल जी महाराज की अगुवाई में एक भव्य और विशाल कलशयात्रा निकाली गई।कलश यात्रा ने सांडाहर्षपुर और आसपास के वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष पीले वस्त्र पहने हुए सिर पर कलश लिए चल रहे थे।गाजे-बाजे और संकीर्तन के साथ भक्तिमय वातावरण में नाचते-गाते हुए यह कलशयात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए सिद्ध पीठ मां भद्रकाली धाम पहुंची।जहां पूजा-अर्चना करने के पश्चात कलशयात्रा कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।
आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 21 फरवरी से 2 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा।कथा के मुख्य यजमान राम प्यारे शुक्ला,सावित्री शुक्ला, लालमणि शुक्ला और मिथलेश शुक्ला हैं।
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि शशांक शुक्ला (यीशु), अरविंद कुमार शुक्ला,अविनाश मिश्रा,अमित मिश्र आजाद, शिवाय मिश्रा,देवराज पांडेय,रामचंद्र पांडेय,रामू तिवारी,तनुज पांडेय,आरती तिवारी,चंद्रकांत द्विवेदी,राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, विजय कुमार द्विवेदी,आदर्श शुक्ला,सत्यम पांडेय,स्वामी रामाश्रम जी महाराज,पिंटू तिवारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और भक्तगण भारी संख्या में उपस्थित रहे।