प्रतापगढ़ के लोगों के लिए खुशखबरी,चलेगी अमृत भारत ट्रेन,जानें कितने होंगे ठहराव और ये होगी टाइमिंग
प्रतापगढ़ के लोगों के लिए खुशखबरी,चलेगी अमृत भारत ट्रेन,जानें कितने होंगे ठहराव और ये होगी टाइमिंग

27 Apr 2026 |   25



ब्यूरो देवी शरण मिश्रा 

प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेश में बड़के जिले में शुमार प्रतापगढ़ के लोगों के लिए खुशखबरी है।प्रतापगढ़ से मुंबई के लिए 28 अप्रैल से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।इससे मुंबई जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।अयोध्या से मुंबई तक अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी।प्रतापगढ़ जंक्शन पर इसका ठहराव होगा।

प्रतापगढ़ जंक्शन पर विशेष कार्यक्रम होगा आयोजित 

प्रतापगढ़ जंक्शन पर इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम  आयोजित होगा।सांसद शिवपाल सिंह पटेल अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।इस कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक सहित रेलवे के कई अधिकारी मौजूद रहेंगे।अमृत भारत एक्सप्रेस प्रतापगढ़ जंक्शन से शाम 6 बजकर 20 मिनट पर गुजरेगी।

अयोध्या से शुरू होगा संचालन

अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ अयोध्या धाम जंक्शन से 28 अप्रैल को शाम 4 बजकर 45 मिनट पर होगा।इसके बाद यह कई प्रमुख स्टेशनों से होते हुए मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक पहुंचेगी।यात्रियों की बढ़ती मांग और बेहतर कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए अमृत भारत एक्सप्रेस का 
संचालन शुरू किया जा रहा है।अमृत भारत हफ्ते में एक ही दिन चलेगी।

 जानें क्या होगा फायदा

बता दें कि अमृत भारत एक्सप्रेस के चलने से खास तौर पर उन लोगों को फायदा होगा,जो रोजगार,शिक्षा और अन्य कारणों से मुंबई आवागमन करते हैं।अब लोगों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर और सीधा विकल्प मिल सकेगा। अमृत भारत एक्सप्रेस क्षेत्रीय विकास और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देने में मददगार साबित होगी। अमृत भारत एक्सप्रेस से यात्रा भी आसान होगी,समय और खर्च दोनों की बचत भी होगी।अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन प्रतापगढ़ और आसपास के इलाकों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

More news