डीएम ने अधिकारियों के साथ की परिचायात्मक बैठक,दिए महत्वपूर्ण निर्देश
डीएम ने अधिकारियों के साथ की परिचायात्मक बैठक,दिए महत्वपूर्ण निर्देश

09 May 2026 |   24



ब्यूरो देवी शरण मिश्रा 

प्रतापगढ़।जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ परिचायात्मक बैठक की और महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये।डीएम ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।पारदर्शी,संवेदनशील और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन पर जोर देते हुए डीएम ने शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। 

डीएम अभिषेक पांडेय ने निर्देशित किया कि बैठक में आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण खानापूर्ति न किया जाए,बल्कि लाभार्थियों का फीडबैक प्राप्त कर शिकायतों का निस्तारण किया जाए,जिससे शिकायतकर्ता सन्तुष्ट हो सके। डीएम ने निर्देशित किया कि कार्यालयों में जनप्रतिनिधियों का रजिस्टर एक अलग से बना लिया जाए,जिसमें उनकी प्राप्त शिकायतों को अंकित कर शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके। 

डीएम अभिषेक पांडेय ने जिले में ई-आफिस संचालन, जनगणना,सीएम डैशबोर्ड,जीरो टारलेन्स नीति के सम्बन्ध में विशेष दिशा निर्देश दिये।डीएम ने गौशाला,आशा और एएनएम के भुगतान,सामूहिक विवाह,पेंशन,बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,शौचालय,ग्रामीण पुस्तकालय सहित आदि महत्वपूर्ण योजनाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो पुस्तकालयों की स्थापना हुई है,वहां पर सभी व्यवस्थाएं,शौचालय,बिजली,पानी,नेट कनेक्टिविटी, यूपीएस आदि रहे,जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चें को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निडर होकर नियमानुसार कार्य करें, किसी के दबाव में न आएं और गरीब एवं पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ अवश्य दे।  

डीएम अभिषेक पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने पर जोर दिया। इसके उपरान्त डीएम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डाॅक्टर दिव्या मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More news