भक्तिमय वातावरण में निकली भव्य कलश यात्रा,श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
भक्तिमय वातावरण में निकली भव्य कलश यात्रा,श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

03 Feb 2026 |   34



ब्यूरो देवी शरण मिश्रा 

प्रतापगढ़।कुंडा विकास क्षेत्र के रहवई गांव में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर सुवंश चौराहा होते हुए हनुमत धाम जगदीशपुर पहुंची,जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।इसके उपरांत कलश यात्रा पुनः कथा स्थल पर आकर संपन्न हुई।

कलश यात्रा में पीतांबर वस्त्र धारण कर श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश लेकर डीजे की भक्ति धुनों पर नाचते गाते हुए चल रहीं थीं।जयकारों और भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता से आयोजन भव्य रूप में संपन्न हुआ।

कथावाचक आदित्य कृष्ण महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सदमार्ग की ओर ले जाने वाली होती है।कथा श्रवण से मन को शांति,आत्मिक बल और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान शिवलाल केशरवानी और विमला देवी ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया।इस अवसर पर आचार्य आशीष महाराज,पंडित हरिहर महाराज,आचार्य शोभित तिवारी,वीरेंद्र विश्वकर्मा,विजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More news