रामपुर खास में अटल स्मृति सम्मेलन का हुआ आयोजन
रामपुर खास में अटल स्मृति सम्मेलन का हुआ आयोजन

30 Dec 2025 |   30



ब्यूरो देवी शरण मिश्रा 

प्रतापगढ़।रामपुर खास विधानसभा के दीवानगंज में सोमवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती पर अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन हुआ।मुख्य अतिथि जिला प्रभारी पूर्व सदस्य राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग कौशलेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि बहुत कम लोग जानते हैं कि अटल बिहारी वाजपेई की पहचान राजनीति से पहले एक संवेदनशील कवि के रूप में थी। उनकी कविताओं में राष्ट्रवाद के साथ मानवीय पीड़ा भी झलकती थी। 

शैलेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि 1998 में अटल सरकार ने पोखरण परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्रों की कतार में खड़ा किया। यह फैसला अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद लिया गया और इतिहास बन गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना अटल जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम थीं। इन्हीं परियोजनाओं ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा दी। इसी को आज मोदी सरकार आगे बढ़ा रही है और पूरे देश में सड़कों का जाल बुन रही है।

 शैलेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल (1998–2004) को आज भी स्थिर,संतुलित और दूरदर्शी प्रशासन के रूप में याद किया जाता है। उनके कार्यकाल की कुछ प्रमुख मिसाल ग्राम सड़क योजना,7 आर्थिक सुधारों को मानवीय चेहरा देना,परमाणु नीति में स्पष्टता और विपक्ष को सम्मान देने की परंपरा है। उनका मानना था कि सरकार का काम सिर्फ शासन करना नहीं, बल्कि सेवा करना है। 

जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अटल जी के मृत्यु के समय प्रधानमंत्री मोदी जी
अटल जी के जाने के बाद श्रद्धांजलि में मोदी जी ने 7 ट्वीट किए। उन्होंने कहा,मैं नि:शब्द हूं, शून्य में हूं, लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है। हम सभी के श्रद्धेय अटल जी हमारे बीच नहीं रहे। यह मेरे लिए निजी क्षति है। अपने जीवन का प्रत्येक पल उन्होंने राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। उनका जाना, एक युग का अंत है,लेकिन वो हमें कहकर गए हैं- मौत की उमर क्या है,दो पल भी नहीं, जिंदगी सिलसिला, आज कल की नहीं। मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं, लौटकर आऊंगा, कूच से क्यों डरूं।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अजय वर्मा, प्रांतीय परिषद सदस्य ओम प्रकाश पांडे गुड्डू, श्रीनाथ पासी, विजय मिश्र, सुरेश सिंह, बृजेंद्र पांडे, राजेश मिश्र, मिथलेश जायसवाल, महेंद्र सिंह दादा, जगराम, विनोद मिश्र, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी, राकेश सिंह, देवेंद्र सिंह काका, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र वर्मा, विनोद सिंह, विशाल सिंह, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More news