
ब्यूरो देवी शरण मिश्रा
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के विकासखंड सदर के ग्राम नौबस्ता में उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव की उपस्थिति में सोमवार को मृदा नमूना संग्रहण अभियान के अंतर्गत 50 मृदा नमूनों का संग्रहण किया गया और कृषकों को फॉर्मर रजिस्ट्री से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। खरीफ सत्र 2025 में 70 प्रतिशत मृदा नमूना संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है,जिसे समयबद्ध रूप से पूर्ण करने हेतु कृषकों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर कृषि विभाग के सलाहकार सुनील सिंह,वरिष्ठ प्राविधिक सहायक (ग्रुप-ए) वीर विक्रम सिंह और भोला नाथ सिंह,वरिष्ठ प्राविधिक सहायक (ग्रुप-बी) दिनेश पाल, प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) श्रद्धा सिंह तथा एटीएम विनय कुमार और आनंद तिवारी की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में सभासद प्रमोद कुमार शर्मा, कृषक ललिता देवी, सरिता देवी एवं जवाहर लाल सहित अन्य कृषकगण भी सम्मिलित हुए।
|