बरेली-मथुरा हाईवे पर दिसंबर 2027 से फर्राटा भरेंगे वाहन, आसान होगा कान्हा की नगरी का सफर
बरेली-मथुरा हाईवे पर दिसंबर 2027 से फर्राटा भरेंगे वाहन, आसान होगा कान्हा की नगरी का सफर

15 Oct 2025 |   42



 

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में बरेली-मथुरा हाईवे पर दिसंबर 2027 से वाहन फर्राटा भरेंगे।चार पैकेज में 218 किलोमीटर फोरलेन हाईवे और पुलों का निर्माण प्रस्तावित किया गया था। मथुरा से हाथरस तक पहले चरण का निर्माण पूरा हो गया है। दूसरे चरण में हाथरस से कासगंज तक निर्माण रफ्तार के साथ चलू है।तीसरे चरण में कासगंज से बदायूं तक का निर्माण शुरू हो गया है।अब चौथे चरण में बदायूं से बरेली तक का निर्माण होना है।अगले एक महीने में इस चरण में काम शुरू होगा।   

बता दें कि 1000 करोड़ की लागत से कासगंज से बदायूं तक 56 किलोमीटर फोरलेन हाईवे बनना है।काम शुरू हो गया है और पांच फीसदी काम भी हो गया है।चौथे चरण में 38.5 किलोमीटर हाईवे का काम शुरू कराने की तैयारी है।इसकी लागत 700 करोड़ है।फिलहाल पेड़ों की कटाई चालू है।मथुरा से बरेली तक फोरलेन हाईवे बन जाने के बाद बहुत कुछ बदल जाएगा।पहाड़ों और मथुरा-आगरा के लिए सैलानी इसी फोरलेन हाईवे से होकर सफर करेंगे।बीच में कछला गंगाघाट और शूकर क्षेत्र सोरों का तीर्थ स्थल को भी नए आयाम मिलेंगे।

More news