मजबूर महिलाओं के साथ दरिंदगी,दिखाया जहन्नुम का भय, छांगुर गैंग करता था ये घिनौना काम,सामने आया चौंकाने वाला तथ्य
मजबूर महिलाओं के साथ दरिंदगी,दिखाया जहन्नुम का भय, छांगुर गैंग करता था ये घिनौना काम,सामने आया चौंकाने वाला तथ्य

11 Oct 2025 |   71



 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले का धर्म परिवर्तन माफिया छांगुर उर्फ जमालुद्दीन को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है।एटीएस की विशेष कोर्ट में छांगुर समेत छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। इस चार्जशीट में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है।चार्जशीट में बताया गया है कि धर्मांतरण गिरोह का सरगना छांगुर और उसके साथी डेमोग्राफी बदलने के लिए लोगों को इस्लाम अपनाने के लिए प्रलोभन देते थे।यही नहीं वह लोगों को डराते भी थे। इसके अलावा यह बात भी सामने आई है कि छांगुर का गिरोह मजबूर महिलाओं के साथ दुष्कर्म भी करता था।

हिंदू देवी-देवताओं का छांगुर गैंग करता था अपमान

चार्जशीट में एटीएस की ओर से बताया गया कि छांगुर और उसके साथी हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते थे।वे इस्लाम धर्म को सर्वश्रेष्ठ बताते थे और मजबूर लोगों को धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने का फायदा बताते थे। इस्लाम में आने के बाद नीतू और नवीन रोहरा का उदाहरण देते थे।

प्रलोभन देकर कराया धर्मांतरण

बताते थे कि कैसे दोनों करोड़पति बन गए।आरोपी बलरामपुर और आसपास के जिलों में जमीन की खरीद फरोख्त करते थे। चार्जशीट के मुताबिक छांगुर गिरोह ने आर्थिक रूप से कमजोर और मजबूर लोगों को जहन्नुम का भय दिखाया और प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया।

छांगुर पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म में सहयोग करने का आरोप

यूपी एटीएस ने दूसरी चार्जशीट में कुल 33 गवाहों के बयान दर्ज किए,जिससे गिरोह की कार्यशैली का पता चला। चार्जशीट में छांगुर पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म में सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। कहा गया है कि औरैया निवासी एक पीड़िता के साथ छांगुर ने छेड़छाड़ की और उसके करीबी सहयोगियों ने उससे दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म और छेड़छाड़ की शिकार हुईं तीन महिलाएं भी गवाह

एक अन्य पीड़िता ने बलात्कार,जातीय अपमान किए जाने का बयान दिया है। एटीएस ने पुलिसवालों के अलावा धर्मांतरण, दुष्कर्म और छेड़छाड़ की शिकार हुईं तीन महिलाओं को भी गवाह बनाया है। एटीएस के कुल 33 गवाहों में संचित कुमार, राम नरेश मौर्य, नरेंद्र कुमार, जग प्रसाद, मनोज कुमार, छांगे उर्फ सागर, रमेश चंद्र और नंदराम शामिल हैं।

More news