योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक बयान बर्दास्त नहीं : हिंयुवा
योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक बयान बर्दास्त नहीं : हिंयुवा

10 Mar 2026 |   28



 

म‌ऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम की आपत्तिजनक टिप्पणी ने उत्तर प्रदेश में गुस्से की आग सुलगा दी है।सड़कों पर प्रदर्शन हो रहे हैं।यूपी के विभिन्न जिलों के 83 थानों में मौलाना के खिलाफ अलग-अलग तहरीर दी गई हैं।मौलाना अब्दुल सलीम की आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक इलामारन जी से मिलकर मौलाना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए पत्रक सौंपा।

अजय सिंह योगी सेवक ने कहा कि पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज मुख्यमंत्री के साथ-साथ गोरक्षपीठाधीश्वर भी हैं,उनसे करोड़ों हिन्दुओं की आस्था जुड़ी हुई है,उन पर और उनकी पूजनीय माताजी के ऊपर की गयी टिप्पणी से हिन्दू समाज आहत है।अजय सिंह ने कहा कि मौलाना अब्दुल सलीम का बयान उसकी जेहादी मानसिकता को दर्शाता है,क्योंकि वीडियो में वो साफ तौर पर ये कहते हुए देखा जा रहा है कि योगी के मां का मांस खाना चाहिए।पूज्य योगी जी व उनके परिवार के ऊपर की गई किसी भी आपत्तिजनक टिप्पणी को हिन्दू युवा वाहिनी बर्दास्त नही करेगी।

डॉक्टर मिथलेश चौरसिया ने कहा कि पूज्य योगी जी सनातन धर्म ध्वजा वाहक है,उनके नेतृत्व में चल रही उत्तर प्रदेश की सरकार ने जिस तरह से प्रदेश में गौ हत्या करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करके गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाया है, उससे जेहादी मानसिकता के लोग बौखला गए हैं और बौखलाहट में अनाप शनाप बोल रहे हैं।

ज्ञापन देने वालों में गुलशन चौहान बालाजी,रिंकू गोश्वामी, महावीर विश्वकर्मा, प्रेमसागर निषाद,अशोक यादव,भूपेंद्र सिंह, अंगद सिंह,सुनील कुमार, धीरेंद्र सैनी, मनीष राजभर, विवेक, चंदन, विपुल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More news