विदेशी आक्रांताओं ने मंदिर तोड़े,लेकिन वे भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की स्मृति को नहीं मिटा पाए:सीएम योगी 
विदेशी आक्रांताओं ने मंदिर तोड़े,लेकिन वे भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की स्मृति को नहीं मिटा पाए:सीएम योगी 

03 Sep 2026 |   26



 

मथुरा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए मथुरा पहुंचे। सीएम ने जन्माष्टमी के मौके पर 1051 करोड़ रुपये की 229 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।मंच से संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि पूर्व की सरकारों में प्रदेश में दंगे होते थे, लेकिन आज प्रदेश में उत्सव मनाया जाता है.गुंडा माफिया दंगों का प्रदेश में कोई स्थान नहीं।

सीएम योगी गुरुवार दोपहर बाद वृंदावन पहुंचे।सीएम ने 1051 करोड़ रुपये की 229 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया और 14 साधु संतों को सम्मानित किया। सीएम ने कहा कि प्रदेश में साधु संत हैं तो सनातन है। सीएम ने कहा कि नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की,हाथी घोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल की। सीएम ने इस दौरान जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में 2017 से पहले दंगा और सांप्रदायिक हिंसा होती थी।मथुरा कृष्ण की नगरी में 2016 में जवाहर बाग हिंसक घटना कांड हुआ था,जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हुए कुल 29 लोगों की जान गई थी।

सीएम योगी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की नगरी के लिए केंद्र सरकार और प्रदेश की सरकार मिलकर चौमुखी विकास कार्य कर रही है।भगवान कृष्ण की नगरी में हर साल 12 करोड़ श्रद्धालु देश और विदेश से आते हैं,उनके लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं,मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन की अनुभूति के साथ संदेश देते हुए श्रद्धालु जाते हैं।

सीएम योगी ने भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मस्थली मथुरा में पूज्य साधु-संतों की उपस्थिति में स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह सहित 1,051 करोड़ की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।सीएम ने इस दौरान 7,240 लाभार्थियों को सहायता राशि का वितरण किया।

सीएम योगी ने 540.60 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और रुपए 437.64 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरीय) से मथुरा-वृन्दावन नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 7060 लाभार्थियों को रुपये 1 लाख से लाभांवित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत सपेरा समुदाय के 180 लाभार्थियों को रुपये 1 लाख 20 हजार से लाभांवित किया, जिनकी कुल लागत रुपये 72.76 करोड़ रुपये है।

More news