लखनऊ।उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के संकेत नहीं हैं।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 8 अगस्त के लिए नया मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।यूपी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आईएमडी चेतावनी दी है। आईएमडी का कहना है कि गंगा के मैदानी इलाकों पर सक्रिय मानसूनी प्रवाह के कारण अगले चार से पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता है।
आईएमडी के मुताबिक...
आईएमडी के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 अगस्त को बारिश सबसे ज्यादा सक्रिय रहेगी।वहीं 9 और 10 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी।ऐसे में लोगों को जलभराव,बिजली गिरने और तेज बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक...
आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान प्रयागराज,फतेहपुर,मिर्जापुर,सोनभद्र,रायबरेली, कानपुर नगर,कानपुर देहात,सहारनपुर,मुजफ्फरनगर,इटावा, मैनपुरी,फिरोजाबाद,औरैया,जालौन और हमीरपुर में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
इन जिलों में भी तेज बारिश की संभावना
वाराणसी,चंदौली,जौनपुर,उन्नाव,अमेठी,सुल्तानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा और झांसी में भी भारी बारिश की आईएमडी ने संभावना जताई है।इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।
गंगा के मैदानी क्षेत्रों पर मजबूत मानसूनी प्रवाह बना हुआ है
आईएमडी के मुताबिक गंगा के मैदानी क्षेत्रों पर मजबूत मानसूनी प्रवाह बना हुआ है,इसी वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां अधिक देखने को मिलेंगी।प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, अमेठी और सुल्तानपुर जैसे जिलों में पूरे दिन बादल छाए रहने और कई दौर की बारिश होने की संभावना है।
पश्चिमी यूपी भी रहेगा बारिश की चपेट में
पूर्वांचल में बारिश का असर ज्यादा रहेगा,लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश भी इससे अछूता नहीं रहेगा।सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में भी तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं,इससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलेगी।आईएमडी ने कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, जालौन, हमीरपुर और झांसी में भी भारी बारिश की संभावना जताई है. इन क्षेत्रों में किसानों और आम लोगों को जलभराव से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
आईएमडी के मुताबिक...
आईएमडी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान इटावा जिले में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई।इटावा तहसील में 126 मिमी और चकरनगर में 120 मिमी वर्षा दर्ज हुई,इसके अलावा मिर्जापुर में 89.2 मिमी, वाराणसी में 85.6 मिमी और लखनऊ में 78.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई,इससे साफ है कि प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।आईएमडी का कहना है कि अगले चार से पांच दिनों तक मानसूनी सिस्टम सक्रिय रहेगा,यही वजह है कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी।कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी।