माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान का जिस क्रेटा कार से हुआ एक्सीडेंट,उसपर ओवर स्पीडिंग के कई चालान
माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान का जिस क्रेटा कार से हुआ एक्सीडेंट,उसपर ओवर स्पीडिंग के कई चालान

06 Aug 2026 |   126



 

झांसी।उत्तर प्रदेश के झांसी में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद समेत तीन युवकों की रोड एक्सीडेंट में मौत गई।जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहे अबान की तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
जिस क्रेटा कार से यह एक्सीडेंट हुआ उस पर ओवर स्पीडिंग के कई चालान हैं।साथ ही पार्किंग रूल तोड़ने और बिना डीएल ड्राइविंग के भी चालान हैं।आधा दर्जन से अधिक चालान अलग-अलग हिस्सों में कटे हैं।कार मोहम्मद जैद के नाम पर रजिस्टर्ड है।

बता दें कि बारिश के बाद सड़क में फिसलन हो जाती है,जिससे रफ्तार में चलने पर टायर फिसलने का खतरा रहता है।हाईवे पर अबान की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई,टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।अबान अहमद माफिया अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा था.उसका बड़ा भाई अली अहमद इस समय झांसी जेल में बंद है।

गुरुवार को झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। अबान के साथ दो अन्य लोगों की भी इसमें मौत हुई है।सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे।सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी अस्पताल और दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए,हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई ही।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे को लेकर झांसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मारे गए अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने के बाद हुई है,इस हादसे में उसके दोस्त सोनू की भी जान चली गई।शुरूआती तौर पर माना जा रहा है कि यह हादसा तेज गति और वाहन के नियंत्रण खोने के कारण हुआ है,हालांकि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

बताते चलें कि अबान अहमद माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटों में से एक है।प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस कार्रवाई के दौरान अबान और उसके भाई अहजम को नाबालिग होने के कारण बाल संरक्षण गृह में रखा गया था।अदालती प्रक्रिया और बाल कल्याण समिति के आदेशों के बाद अक्टूबर 2023 में दोनों भाइयों को बाल संरक्षण गृह से रिहा कर दिया गया था।रिहाई के बाद सुरक्षा और देखरेख के मद्देनजर कानूनी तौर पर उन्हें उनकी बुआ की सुपुर्दगी में सौंपा गया था।

More news